Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

देश में सभी किसानों को जीरो बैलेंस पर लोन मिलेगा : अमित शाह

विधायक विद्यासागर निषाद, भाजपा वरिष्ठ नेता रामचन्द्र साहनी, विधान पार्षद हरिनारायण चौधरी, पूर्व विधायक कामेश्वर चौपाल आदि ने संबोधित किया।

08:57 PM Apr 24, 2019 IST | Desk Team

विधायक विद्यासागर निषाद, भाजपा वरिष्ठ नेता रामचन्द्र साहनी, विधान पार्षद हरिनारायण चौधरी, पूर्व विधायक कामेश्वर चौपाल आदि ने संबोधित किया।

उजियारपुर : उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी नित्यानंद राय के समर्थन में वोट मांगने सरायरंजन स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेज शासन ने खुदीराम बोस को 19 वर्ष की उम्र में ही फांसी पर चढ़ा दी। उन्होंने विद्यापति और कर्पूरी ठाकुर को नमन किया। उन्होंने कहा कि पांच साल में विकास वाला सरकार चाहिए या 55 सालों तक लोगों को अंधेरा में रखने वाला शासन चाहिए।

चुनाव में निर्णय लेने वाला देश की सुरक्षा चाहिए या देश को टूकड़ों में बांटने वाला चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मैंने 297 लोकसभा क्षेत्रों में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार कर चुका हॅू। मैंने जहां-जहां गया वहां-वहां सिर्फ मोदी जी-मोदी जी नारा जनता जप रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सात करोड़ गरीब महिलाओं के घर गैस चूल्हा पहुंचाने का कार्य किया। पांच साल में 25 लाख मकान बनाया, 25 लाख घरों में बिजली पहुंचाया तथा 08 करोड़ शौचालय बनाने का काम किया।

पूरे देश में स्वास्थ्य बीमा के लिए 50 करोड़ रुपया दिया गया जिससे प्रत्येक मरीज को पांच-पांच लाख रुपये का बीमा राशि मिले और वे अपना समुचित इलाज करवा सकें। इस योजना का लाभ 33 लाख घर के लोगों ने उठाया अब कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में या इलाज के अभाव में नहीं मरेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। क्या बिहार में लालू-राबड़ी की सरकार ने सूबे में भ्रष्टाचार की गंगोत्री नहीं बहायी? क्या हमारे प्रधानमंत्री पुलवामा में आतंकियों द्वारा मारे गये 40 जवानों का बदला पाकिस्तान में घुसकर नहीं लिया? पहले विश्व में अमेरीका और इजरायल अपने दुश्मनों से बदला घर में घुसकर लेते थे अब उसी तर्ज पर हमारा देश भारत भी दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनके घरों में घुसकर मारी है और मारते रहेगी।

अब अमेरीका और इजरायल की तरह भारत भी जुड़ गया। कश्मीर के अन्दर सुरक्षा देना मेरा कत्र्तव्य है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उर्फ राहुल बाबा से देश की जनता पूछना चाह रही है कि आपका प्रधानमंत्री कौन बनेगा? कश्मीर में अलगाववादी नेता देश में दो प्रधानमंत्री चाहते हैं क्या देश का दो प्रधानमंत्री होना चाहिए।

अगर विपक्ष में सोमवार का प्रधानमंत्री सुश्री मायावती, मंगलवार को अखिलेश ङ्क्षसह, बुधवार को लालू प्रसाद, गुरूवार को देवगौड़ा, शुक्रवार को चन्द्राबाबू नायडू, शनिवार को हड़ताल एवं रविवार को छूटटी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसान बड़े हो या छोटे हो वर्तमान में बीपीएल किसानों को छह हजार रुपया बीज खरीने के लिए दी जा रही थी अब पुन: केन्द्र में मोदी जी की सरकार आयी तो सभी किसान चाहे वे गरीब हो या अमीर सालाना छह हजार रुपया दिया जायेगा।

60 साल के सभी किसनों को पेंशन, 60 साल के सभी छोटे यापारियों को पेंशन, 40 लाख तक के टर्न-ओवर करने वाले व्यापारियों को जीएसटी से मुक्ति, 60 लाख टर्न-ओवर करने वाले को इनकम टैक्स मुक्त, पांच लाख से कम आमदनी करने वालों को भी इनकम टैक्स नहीं देना होगा। देश में सभी किसानों को जीरो बैलेंस पर लोन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अगर नित्यानंद राय इस क्षेत्र से जीत जाते हैं तो उन्हें केन्द्र में मंत्री पद दिया जायेगा और बिहार को गति देने में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नीतीश कुमार एवं सुशील कुमार मोदी डबल इंजन वाली सरकार को विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य करेंगे। सभा को संबोधित करते ने वालों में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, मंत्री विनोद नारायण झा, रेणु देवी, विधायक राजबल्लभ सिंह, विधायक विद्यासागर निषाद, भाजपा वरिष्ठ नेता रामचन्द्र साहनी, विधान पार्षद हरिनारायण चौधरी, पूर्व विधायक कामेश्वर चौपाल आदि ने संबोधित किया।

Advertisement
Advertisement
Next Article