For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पंजाब में होगा SAD-BJP का गठबंधन! PM मोदी के इस संकेत से बढ़ी सियासी हलचल

05:23 PM Jul 26, 2025 IST | Amit Kumar
पंजाब में होगा sad bjp का गठबंधन  pm मोदी के इस संकेत से बढ़ी सियासी हलचल
SAD-BJP

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच एक बार फिर गठबंधन होने की अटकलें देखीं जा रही है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। 25 जुलाई को उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी ने एक पत्र लिखते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने पत्र में लिखा, "आपके जन्मदिन पर मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि से भरा रहे।"

प्रधानमंत्री ने पत्र में आगे लिखा कि "अमृतकाल में भारत तेज गति से प्रगति की ओर बढ़ रहा है। हम सभी एक समावेशी, विकसित और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में जुटे हैं। मुझे उम्मीद है कि आपके निरंतर प्रयास देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे।"

SAD-BJP में गठबंधन की अटकलें तेज, पीएम मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को दी  जन्मदिन की बधाई | PM Narendra Modi congratulated Harsimrat Kaur Badal on  her birthday Amidst BJP and SAD

BJP-SAD दल के पुराने रिश्ते

शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी लंबे समय तक सहयोगी रहे हैं। लेकिन साल 2020 में यह गठबंधन उस समय टूट गया, जब केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों का अकाली दल ने विरोध किया। हरसिमरत कौर बादल, जो उस समय मोदी सरकार में मंत्री थीं, ने कृषि कानूनों के विरोध में इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अकाली दल ने एनडीए से नाता तोड़ लिया।

कृषि कानूनों की वापसी और बदलते समीकरण

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के लंबे आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने इन कानूनों को वापस ले लिया। इस कदम के बाद से दोनों दलों के बीच दूरियां कुछ कम होती नजर आई हैं। अब एक बार फिर दोनों दलों के बीच संभावित गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही हैं।

PM मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर को जन्मदिन पर कुछ इस अंदाज में दी बधाई - pm modi congratulated harsimrat kaur on her birthday-mobile

2027 के चुनाव की तैयारी में जुटी BJP

पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले ही बीजेपी ने राज्य में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। हाल ही में पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन की संभावना पर बयान दिया था, जिससे अटकलों को और बल मिला। हालांकि बाद में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने साफ किया कि बीजेपी सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

क्या फिर से साथ आएंगे BJP-SAD?

पीएम मोदी द्वारा हरसिमरत कौर को जन्मदिन की बधाई देने को लेकर सियासी गलियारों में इसे एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक दोनों दलों की ओर से गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन 2027 के चुनाव से पहले गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें-पंजाब में ‘गाड़ी खरीद घोटाले’ का आरोप, मनजिंदर सिंह सिरसा ने अरविंद केजरीवाल को लिखा पत्र

Manjinder Singh Sirsa: अरविंद केजरीवाल को लिखा पत्र

मनजिंदर सिंह सिरसा ने अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा कि भारत में अब तक के सबसे बड़े भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से उपजी एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मैं आपको आपकी पार्टी द्वारा गठित एक और सरकार के तहत भ्रष्टाचार के एक और स्पष्ट मामले के बारे में अत्यंत दुख के साथ लिख रहा हूं। उन्होंने लिखा, ”2014 में पंजाब पुलिस ने ‘राडक बर्सात्या फोर्स’ योजना के तहत 144 टोयोटा हिलक्स वाहन खरीदे।

आगे पढ़ें-

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

Advertisement
×