Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजस्थान से गहलोत के साथ ही कई समर्थक मंत्रियों की छुट्टी तय ! पायलट समर्थक सक्रिय

कोच्चि प्रेसवार्ता में राहुल गांधी के एक व्यक्ति एक पद के संकल्प को याद दिलाने के बाद अशोक गहलोत अगर अध्यक्ष पद का चुनाव जीतते हैं तो उन्हें राजस्थान की कुर्सी गंवानी पड़ सकती हैं।

08:04 PM Sep 22, 2022 IST | Desk Team

कोच्चि प्रेसवार्ता में राहुल गांधी के एक व्यक्ति एक पद के संकल्प को याद दिलाने के बाद अशोक गहलोत अगर अध्यक्ष पद का चुनाव जीतते हैं तो उन्हें राजस्थान की कुर्सी गंवानी पड़ सकती हैं।

कोच्चि प्रेसवार्ता में राहुल गांधी के एक व्यक्ति एक पद के संकल्प को याद दिलाने के बाद अशोक गहलोत अगर अध्यक्ष पद का चुनाव जीतते हैं तो उन्हें राजस्थान की कुर्सी गंवानी पड़ सकती हैं। चर्चा यह हैं की राजस्थान की कुर्सी सचिन पायलट मिल सकती हैं, क्योंकि पायलट समर्थक इसके लिए वर्तमान कांग्रेस नेतृत्व पर जोर दे रहे है। अगर गहलोत इस्तीफा देते हैं तो उनके साथ कई मंत्रियों की विदाई भी तय हैं। सचिन पायलट आने के बाद राज्य का नेतृत्व का गठन दोबारा होगा जिसमें गहलोत समर्थक लोगों की अनदेखी की जानी पक्की हैं। गहलोत समर्थक मंत्री कई बार सचिन पायलट को सीधे निशाने पर ले चुके हैं। जिनमें बीडी कल्ला, धारीवाल व अशोक चांदना प्रमुख है।     
Advertisement
सचिन पायलट का युग आने के बाद, चादंना का जाना तय !
अशोक गहलोत के इस्तीफा साथ कई मंत्रियों का इस्तीफा देना तय होग। जिसमें कई मंत्री ऐसे शामिल हैं जो पायलट को हमेशा पार्टी गतिविधियों के  काम करने वाला बोलते रहे है। ऐसे सचिन पायलट अपने कैबिनेट में उन व्यक्तियों को शामिल नहीं करेंगे जो उन्हें मुफीद नहीं रहेगे। मंत्री अशोक चांदना ने पायलट पर सीधा निशाना साधा था, दरअसल मंत्री अशोक चांदना पर हमला किया गया था जिसका आरोप उन्होनें सचिन पायलट पर लगाया था। खेलमंत्री ने आरोप लगाया कि सचिन पायलट समर्थकों ने उनके ऊपर जूतें फेंके। चांदना का यह भी आरोप है कि पायलट समर्थक दो साल से उसे निशाना बना रहे हैं।
पायलट समर्थक गदगद, पार्टी हाईकमान का निर्देश बाकी 
अशोक गहलोत के तर्क पर गहलोत ने अपने सुर बदल लिए हैं, राहुल गांधी ने एक व्यक्ति एक पद की संकल्प को याद दिलाया हैं, जिसके बाद से ही कांग्रेस राजस्थान में उहापोह की स्थिति बन गई हैं, लेकिन पार्टी हाशिए पर सचिन पायलट किसी भी कीमत पर अबकी बार समझौता करते नहीं दिखेंगे। क्योंकि वह लंबे समय से राजस्थान की कुर्सी पर नजरें गढाए हुए हैं। पायलट समर्थक में अभी से गदगद होते दिख रहे हैं, समर्थक पायलट को कई बार से कांग्रेस नेतृत्व पर राजस्थान की कुर्सी देने पर अड़े हैं। क्योंकि पायलट अशोक गहलोत का इस्तीफा देने के बाद सबसे मजबूत दावेदार हैं। अगर राजस्थान में ऐसा होता हैं तो अशोक गहलोत समर्थक मंत्रियों का सरकार से इस्तीफा देना लगभग तय माना जा रहा हैं। 
Advertisement
Next Article