For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

धरती के लोगों के साथ समुद्र की डॉल्फिन्स ने भी किया सुनीता का स्वागत, देखें VIDEO

सुनीता के स्वागत में डॉल्फिन्स का अनोखा अंदाज, देखें वीडियो

05:52 AM Mar 19, 2025 IST | Neha Singh

सुनीता के स्वागत में डॉल्फिन्स का अनोखा अंदाज, देखें वीडियो

धरती के लोगों के साथ समुद्र की डॉल्फिन्स ने भी किया सुनीता का स्वागत  देखें video

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने बाद सुरक्षित धरती पर लौट आए। उनकी लैंडिंग फ्लोरिडा के समुद्र में हुई, जहां नासा की टीम ने उनका स्वागत किया। दिलचस्प बात यह रही कि डॉल्फिन्स ने भी उनके कैप्सूल को घेरकर उनका स्वागत किया।

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की इस समय दुनिया भर में चर्चा हो रही है। नौ महीने अंतरिक्ष में फंसे होने के बाद वे दोनों सुरक्षित धरती पर लौट आए हैं। बुधवार तड़के उनका स्पेसक्राफ्ट फ्लोरिडा के समुद्र में उतरा। इस दौरान दोनों एस्ट्रोनॉट का स्वागत करने के लिए नासा की पूरी टीम वहां मौजूद थी। उनकी लैंडिंग का नजारा बेहद खास था। पूरी दुनिया ने उनका धरती पर उनका स्वागत किया। इतना ही धरती के लोगों के साथ समु्द्र की मछलियों ने भी सुनीता का वेलकम किया।

कैप्सूल का मछलियों ने घेरा

सुनीता और बुच की लैंडिंग का नजारा देखने लायक था। जब सुनीता विलियम्स के कैप्सूल समुद्र में उतरा, तो उसे डॉल्फिन घेर लिया। इस दौरान डॉल्फिन्स का झुंड अंतरिक्ष यान के चारों तरफ घूमता नजर आया।

जब सुनीता विलियम्स और उनके साथियों को कैप्सूल से बाहर निकाला जा रहा था, तो कैप्सूल के चारों ओर बहुत सी डॉल्फिन तैर रही थीं। वे शायद यह सब हलचल देखकर थोड़ा हैरान थीं।

45 दिनों तक ह्यूस्टन सेंटर भेजा

इस वीडियो क्लिप की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को कैप्सूल से बाहर निकालकर फिलहाल 45 दिनों के लिए ह्यूस्टन सेंटर पुनर्वास के लिए भेजा है, ताकि वे अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर अपने सामान्य जीवन में वापस आ सके।  

कई बार टली वापसी
वे पिछले साल 5 जून को आठ दिवसीय मिशन पर अंतरिक्ष में गए थे। यह बोइंग स्टारलाइनर की पहली क्रू उड़ान थी लेकिन स्टारलाइनर कैप्सूल में खराबी के कारण वे अंतरिक्ष में ही फंस गए। इस मिशन में कई देरी के बाद, सुनीता विलियम्स आखिरकार धरती पर वापस आ गई हैं।

धरती पर लौंटी Sunita Williams, बहन ने बताया कब आएंगी भारत

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×