टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

घर में मनी प्लांट लगाते समय रखें इन खास बातों का ध्यान,वर्ना होगा आर्थिक नुकसान

ज्यादातर लोग अपने घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं ताकि घर में आर्थिक रूप से संपन्नता हो,मगर क्या आप जानते हैं

08:09 AM Nov 22, 2019 IST | Desk Team

ज्यादातर लोग अपने घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं ताकि घर में आर्थिक रूप से संपन्नता हो,मगर क्या आप जानते हैं

ज्यादातर लोग अपने घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं ताकि घर में आर्थिक रूप से संपन्नता हो,मगर क्या आप जानते हैं कि गलत दिशा में रखा गया मनी प्लांट का पौधा आपको बर्बाद कर सकता है। जी हां मनी प्लांट का पौधा बेशक धन वृद्घि के लिए जाना जाता हो,लेकिन यह आपको आर्थिक रूप से कंगाल भी बना सकता है। 
Advertisement
यदि आप भी अपने घर में यह पौधा लगाना चाहते हैं तो इसे लगाने से पहले आप कुछ जरूरी बातें जान लें। इसके मुताबिक ही आप घर में मनी प्लांट का पौधा लगाएं। इससे आपको धन लाभ होगा।
जब कभी भी घर में मनी प्लांट का पौधा लगाएं तो इसे आग्नेय दिशा यानी कि दक्षिण-पूर्व में ही लगाएं। बता दें कि इस दिशा के देवता गणेश जी है जो कि अमंगल नाशक हैं और प्रतिनिधि ग्रह है शुक्र जो कि सुख-समृद्घि दायक है। इसी वजह से आपको मनी प्लांट आग्नेय दिशा में लगाने से फायदा होगा। 
अगर आप मनी प्लांट को किसी और दिशा या फिर नकारात्मक कही जाने वाली उत्तर-पूर्व दिशा में रख दिया जाए तो आपको हानि हो सकती है। इसके पीछे वजह यह है कि बृहस्पति जो कि देवताओं के गुरु हैं और शुक्र राक्षसों के गुरू हैं। यह दोनों ही एक-दूसरे के शत्रु हैं और उत्तर-पूर्व दिशा का प्रतिनिधित्व बृहस्पति है। 
इस दिशा में जब आप मनी लांप्ट लगाते हैं तब आपको बार-बार नुकसान ही झेलना पड़ता है। तो हमेशा ध्यान रखें आप जब कभी भी मनी प्लांट का पौधा आपको घर में लगाना हो तो उसकी दिशा आग्नेय हो। इससे आपको धन संबंधी लाभ तो मिलेगा ही साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होगा। 
Advertisement
Next Article