W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Amarnath Yatra 2024 : 21 दिनों में तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

12:17 PM Jul 20, 2024 IST | Saumya Singh
amarnath yatra 2024   21 दिनों में तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Advertisement

Amarnath Yatra 2024 : अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक करीब 3.75 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि शनिवार को 3.471 तीर्थयात्री घाटी के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि इस साल 29 जून को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के बाद से पिछले 21 दिनों में करीब 3.75 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बता दें कि, पिछले वर्ष 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने मंदिर में दर्शन किये।

Highlight : 

  • 21 दिनों में तीन लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
  • पिछले वर्ष 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने मंदिर में दर्शन किये
  • यात्रा 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्त को होगी समाप्त

अब तक तीन लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के बावजूद शुक्रवार को 11,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अधिकारी ने बताया, शनिवार को 3,471 यात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से दो सुरक्षा काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुआ।

पिछले वर्ष 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने मंदिर में दर्शन किये

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 3 बजे 35 वाहनों में 1,073 यात्रियों पहला जत्था बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ, जबकि 3.45 बजे 79 वाहनों में 2398 यात्रियों का दूसरा जत्था दक्षिण कश्मीर नुनवान बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। इस वर्ष यह यात्रा 52 दिनों के बाद 29 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी।

यात्रा 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्त को होगी समाप्त

बता दें कि, यात्रा 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्त को समाप्त होने वाली है। इस वर्ष अब तक 3.75 लाख से अधिक तीर्थयात्री गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के लिंग के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने मंदिर में दर्शन किये।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×