Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गर्लफ्रेंड को पानी के अंदर सांस रोककर कर रहा था यह शख्स शादी के लिए प्रपोज, हो गया ये बड़ा हदसा

इश्क-ए-इजहार आधुनिकता के साथ-साथ मॉर्डन भी होता जा रहा है। आज कल के नौजवान कुछ भी करने के लिए तैयार हो चुके हैं अपने प्रपोज को असरदार और यादगार बनाने के लिए।

10:52 AM Sep 22, 2019 IST | Desk Team

इश्क-ए-इजहार आधुनिकता के साथ-साथ मॉर्डन भी होता जा रहा है। आज कल के नौजवान कुछ भी करने के लिए तैयार हो चुके हैं अपने प्रपोज को असरदार और यादगार बनाने के लिए।

इश्क-ए-इजहार आधुनिकता के साथ-साथ मॉर्डन भी होता जा रहा है। आज कल के नौजवान कुछ भी करने के लिए तैयार हो चुके हैं अपने प्रपोज को असरदार और यादगार बनाने के लिए। ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
Advertisement
अमेरिका के लुइसियाना के एक प्रेमी पानी की गहराई में उतरकर अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज कर रहा था। लेकिन इस प्रेम के प्रपोजल का अंजाम मौत बन गई। खबरों की मानें तो स्टेबन वेबर अपनी प्रेमिका केनेशा एंटोनी के साथ तंजानिया छुट्टियां मनाने गए थे। उसी दौरान यह घटना घटी। 
हां, मैं करूंगी तुमसे शादी
फेसबुक पर 20 सितंबर को केनेशा एंटोनी ने एक पोस्ट लिखी और उसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड स्टेवन वेबर को श्रद्धांजलि दी। इस पोस्ट में केनेशा ने लिखा कि, मेरे पास वेबर जैसे इंसान को श्रद्धांजलिए देने के लिए शब्द कम पड़ गए हैं। आगे एंटोनी ने लिखा, पानी में डूब गया वेबर। उन गहराइयों में वह अब लौट नहीं सकता और ना ही वह मेरा जवाब सुन सकता है। हां! हां! मैं तुमसे शादी करूंगी। 



प्रपोज कर रहे थे ऐसे..
बता दें कि सोशल मीडिया पर इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पानी की गहराई में स्टेवन गोता लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही पॉलिथीन में कैद एक लेटर भी वेबर के हाथ में नजर आ रहा है। 

उस लेटर में वेबर ने केनेशा के लिए अपने दिल की बात लिखी थी। वेबर ने लेटर शुरुआत में दिखाया उसके बाद गर्लफ्रेंड एंटोनी को एक अंगूठी निकालकर प्रपोज किया शादी के लिए। अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज और 1 हजार रिएक्‍शन्स इस वीडियो को मिल चुके हैं। 
बुरा बन गया सबसे अच्छा दिन


एंटोनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, हमें एक-दूसरे को अपने शुरुआती दिनों में गले लगाने और जश्न मनाने का ठीक से मौका नहीं मिल सका। हमारे ‌जीवन का सबसे अच्छा दिन सबसे बुरा दिन बन गया। मैं खुद को सांत्वना देने की कोशिश करूंगी। बीते दिनों में हम सब भी साथ रहे खुश रहे। 
Advertisement
Next Article