टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

एक ही नाम वाले दो मरीज,किसी और की किडनी डॉक्टरों ने कर दी किसी और में ट्रांसप्लांट

अमेरिका के न्यूजर्सी के एक अस्पताल ने ऐसा काम कर दिया जिसके बाद लोग हैरान रह गए हैं। दरअसल उस अस्पताल में एक दो मरीज आए थे जिनके नाम और उम्र एक जैसी थी।

01:01 PM Dec 01, 2019 IST | Desk Team

अमेरिका के न्यूजर्सी के एक अस्पताल ने ऐसा काम कर दिया जिसके बाद लोग हैरान रह गए हैं। दरअसल उस अस्पताल में एक दो मरीज आए थे जिनके नाम और उम्र एक जैसी थी।

अमेरिका के न्यूजर्सी के एक अस्पताल ने ऐसा काम कर दिया जिसके बाद लोग हैरान रह गए हैं। दरअसल उस अस्पताल में एक दो मरीज आए थे जिनके नाम और उम्र एक जैसी थी। नाम और उम्र एक जैसे होने के कारण किसी और की किडनी डॉक्टरों ने गलती से ट्रांसप्लांट कर दी। न्यूजर्सी के लॉरडेस हॉस्पीटल में यह घटना घटी है। खबरों की मानें तो डॉक्टर्स ने 51साल के शख्स की किडनी ट्रांसप्लांट किया जो कि सफल रही। 
Advertisement
हालांकि डॉक्टर्स को अगले दिन पता लगा कि जिस शख्स की किडनी उन्होंने ट्रांसप्लांट की है वह दरअसल दूसरे शख्स की करनी थी और उसका नाम सूची में सबसे ऊपर था। वहीं जिस शख्स का ऑपरेशन हुआ उसका नाम सूची में सबसे अंत में था। बीते 18 नंवबर को यह घटना हुई है। 
बता दें कि अपनी गलती की माफी अस्पताल ने मांग ली है। इस मामले में अस्पताल ने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एक ही नाम और उम्र दोनों ही मरीजों की थी जिसकी वजह से यह गड़बड़ हो गई। अस्पताल ने 24 नवंबर को पहले मरीज का किडनी ट्रांसप्लांट करके अपनी गलती सुधार ली। बता दें कि यह ऑपरेशन सफल रहा।
दोनों मरीजों की स्थिति के बारे में अस्पताल प्रशासन ने कहा कि दोनों सही हैं और ऑपरेशन से उबर रहे हैं। हालांकि दोनों मरीजों के नामों का खुलासा अस्पताल प्रशासन ने नहीं किया है। 
इस घटना के बारे में अस्पताल के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉक्टर रेगिनाल्ड ब्लेबर ने कहा कि, हमारे 40 साल पुराने प्रतिष्ठित ट्रांसप्लांट प्रोग्राम में यह एक अभूतपूर्व घटना है। सुरक्षा और प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध संस्‍थान के नाते हमने तत्काल कदम उठाए ताकि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो। 
Advertisement
Next Article