Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दुनिया के इस सबसे अमीर जुआरी ने पहनी इतनी महंगी घड़ी, जितने में आ जाए घर और कार

अमेरिका के पोकर प्लेयर डेन बिल्जेरियन हाल ही में भारत आए थे। भारत यात्रा के दौरान  डेन बिल्जेरियन की घड़ी सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही।

11:08 AM Sep 18, 2019 IST | Desk Team

अमेरिका के पोकर प्लेयर डेन बिल्जेरियन हाल ही में भारत आए थे। भारत यात्रा के दौरान  डेन बिल्जेरियन की घड़ी सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही।

अमेरिका के पोकर प्लेयर डेन बिल्जेरियन हाल ही में भारत आए थे। भारत यात्रा के दौरान  डेन बिल्जेरियन की घड़ी सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही। अगर हम आपसे पूछें कि आपने सबसे महंगी घड़ी अब तक कितनी रूपए की पहनी है तो आप कहेंगे कि 10 हजार, 20 हजार या फिर 50 हजार तक ही ही।
Advertisement
डेन की इस घड़ी की किमत से आप दो आलीशान फ्लैट दिल्ली जैसे शहर में खरीद सकते हैं। अब आप इस बात से अंदाजा लगा ही सकते हैं कि कितनी करोड़ों की होगी यह घड़ी।  डेन की कुल संपत्ति की बात करें तो उनकी 150 मिलियन डॉलर यानी लगभग 10 अरब 69 करोड़ रुपए की है। बता दें कि डेन बिल्जेरियन को सबसे अमीर जुआरी भी दुनिया का कहा जाता है। 
मुंबई हाल ही में डेन अपने किसी प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए आए थे। डेन अपने इस दौरे के दौरान इंडिया पोकर चैंपियनशिप में भी पहुंचे थे। जो कि भारत का सबसे बड़ा पोकर इवेंट माना जाता है। 
दुनिया में अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए डेन मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर डेन की घड़ी ने तहलका मचा दिया है। चलिए आपको बताते हैं डेन की इस घड़ी के बारे में। रिचर्ड मिले RM11-03 नाम की घड़ी डेन ने पहनी हुई थी और इस घड़ी की कीमत 1,91,500 डॉलर यानी लगभग 1.36 करोड़ रुपए की है। 
अब हम आपको डेन की इस शानदार घड़ी की खासियत बताते हैं। फॉर्मूला वन रेसिंग कार बनाने वाली कंपनी मैकलैरेन रेसिंग लिमिटेड के इंजीनियर्स और डिजाइनर्स ने इस घड़ी को बनाया है। 
टाइटेनियम के पुशर्स इस घड़ी में लगे हैं जो फॉर्मूला वन कार मैकलैरेन 720S की हेडलाइट जैसे कर दिया है। इसके साथ ही पांच टाइटेनियम क्राउन भी इस घड़ी में लगाए गए हैं। यह बिल्कुल मैकलैरेन कार के पहिए की तरह लगते हैं। इस घड़ी का लाॅन्च पिछले साल जेनेवा इंटरनेशनल मोटर शो में हुआ था। 
Advertisement
Next Article