For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Russia Ukraine War के बीच, 'अमेरिका ने रूस पर लगाया 500 नए प्रतिबंध'

10:26 PM Feb 23, 2024 IST | Rakesh Kumar
russia ukraine war के बीच   अमेरिका ने रूस पर लगाया 500 नए प्रतिबंध

अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध की दूसरी वर्षगांठ पर रूस पर 500 नए प्रतिबंध लगाए हैं। इन प्रतिबंधों में रूसी रक्षा उद्योग, बैंकों, और सरकारी अधिकारियों को लक्षित किया गया है। रूस और यूक्रेन के बीच जंग के शनिवार को दो वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। जंग में जहां यूक्रेन तबाह हो चुका है तो रूस को भी काफी नुकसान उठाना पडा है। लेकिन लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

 Highlights 

  • अमेरिका ने रूस पर लगाया 500 नए प्रतिबंध 
  • रूस पर नए प्रतिबंधों का एलान  
  • व्हाइट हाउस ने एक आधिकारिक बयान में कही गई बात  

रूस पर नए प्रतिबंधों का एलान

दूसरी ओर, ब्रिटेन व यूरोपीय संघ ने भी रूस पर नए प्रतिबंधों का एलान कर दिया है। व्हाइट हाउस ने पिछले हफ्ते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी व रूस के मुख्य विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत के बाद जवाबी प्रतिबंधों का वादा किया था। बाइडन ने शुक्रवार को नए प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिका यूक्रेन का समर्थन करता रहेगा। अमेरिकी विदेश विभाग में अंडर सेक्रेटरी विक्टोरिया नूलैंड ने कहा कि कुछ प्रतिबंध ऐसे हैं जो नवलनी की मौत के लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन ज्यादातर युद्ध उपकरणों से जुड़ी होंगी। अमेरिका ने रूस पर पहले से हजारों प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें रूसी अधिकारी, व्यापारी, बैंक और कंपनियां शामिल हैं। दूसरी ओर, ब्रिटेन ने भी रूस पर प्रतिबंधों की नई घोषणाएं की हैं। इस पैकेज में 50 से अधिक व्यक्तियों व संस्थाओं को शामिल किया गया है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि इन अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को रूस झेल नहीं पाएगा। वहीं, दूसरी ओर 27 देशों वाले यूरोपीय संघ ने भी 200 से अधिक प्रतिबंधों को मंजूरी दी है। इनमें कुल मिलाकर 106 से अधिक अधिकारी और 88 संस्थाएं शामिल हैं।

व्हाइट हाउस ने एक आधिकारिक बयान में कही गई बात

व्हाइट हाउस ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सैन फ्रांसिस्को में दिवंगत रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की पत्नी और बेटी से मुलाकात की है। गुरुवार को मुलाकात के दौरान उन्होंने रूसी नेता की मौत पर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनया और बेटी दशा नवलनया के साथ बातचीत में राष्ट्रपति बाइडन ने रूसी नेता के असाधारण साहस और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की उनकी क्षमता की सराहना की। इस दौरान उन्होंने यूलिया को गले लगाकर ढांढस बधाया। उन्होंने वादा किया था कि वह नवलनी की मौत के जवाब में रूस पर प्रतिबंध लगाएंगे।

पूर्वी क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमले किए

रूस ने गुरुवार रात यूक्रेन के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। इनमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए। वाणिज्यिक क्षेत्र ओडेसा के काला सागर तट पर ड्रोन हमले में तीन लोगों की जान गई है। यूक्रेन के एयर डिफेंस ने बताया कि बीती रात रूस ने यूक्रेन के पांच क्षेत्रों पर 31 ड्रोन लांच किए जिनमें से 23 को वायु सेना ने नष्ट कर दिए। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के राष्ट्रपति कार्यालय में उप प्रमुख ओलेंस्की कुलेबा ने कहा कि दुश्मन ने तीन दर्जन शहीद ड्रोन और छह मिसाइल लांच किए।

 24 फरवरी, 2022 को हमला किया था

यूक्रेन पर रूस ने 24 फरवरी, 2022 को हमला किया था। लेकिन जंग को उसने जितना आसान समझा था, वैसा नहीं हुआ। यूक्रेन ने डटकर मुकाबला किया और कीव पर कब्जे की रूस की कोशिशों को नाकाम कर दिया। हालांकि, बाद में यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर कब्जा करने में रूस कामयाब रहा। यूक्रेन की नेशनल पुलिस के अनुसार, 30 हजार से अधिक लोग लापता हैं, जिनका परिवार के लोगों से संपर्क अब तक नहीं हो पाया है। परिवार के लोग उनकी तलाश में भटक रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×