टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अमित शाह आज करेंगे बैठक, बारिश-बाढ़ से निपटने पर करेंगे मंथन

08:47 AM Jun 23, 2024 IST | Aastha Paswan

Amit Shah Meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को मानसून के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में आने वाली बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

Advertisement

Highlights

देश में बाढ़ प्रबंधन के लिए समग्र तैयारियों की समीक्षा के लिए रविवार को गृह मंत्री उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। हर साल मानसून की बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण बिहार असम और अन्य पूर्वी राज्यों के बड़े इलाके जलमग्न हो जाते हैं। उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों में भी मानसून के दौरान भूस्खलन और बारिश से संबंधित समस्याएं आती हैं।

देश में बाढ़ प्रबंधन को लेकर करेंगे समीक्षा

गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, देश में बाढ़ प्रबंधन के लिए समग्र तैयारियों की समीक्षा के लिए रविवार को गृह मंत्री उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में शनिवार को कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में राज्य में दो मौतें हुईं, जिससे इस साल की बाढ़, भूस्खलन और तूफान में मरने वालों की संख्या 39 हो गई है।

हालांकि राज्य में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है। इस समय 12 जिलों में 2,63,452 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में 134 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें 17,661 लोगों को आश्रय दिया गया है।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article