For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

75 लाख की नौकरी छोड़ भारत लौटीं अनहद, अब घर से कमा रहीं 40 लाख सालाना

06:54 PM Jul 04, 2025 IST | Priya
75 लाख की नौकरी छोड़ भारत लौटीं अनहद  अब घर से कमा रहीं 40 लाख सालाना

मुंबई: साउथ बॉम्बे (SoBo) की रहने वाली 25 वर्षीय मार्केटिंग प्रोफेशनल अनहद का एक पोस्ट हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में अनहद ने अपनी सैलरी, खर्च और बचत की पूरी जानकारी साझा की है, जिसे देखकर कई लोग हैरान रह गए। अनहद ने बताया कि वह हर महीने ₹2.67 लाख रुपये की सैलरी कमाती हैं और इसका बड़ा हिस्सा वह निवेश (SIP) में डालती हैं। उनका कहना है कि यह कमाई वह अपने करियर की शुरुआत से ही कर रही हैं।

अमेरिका में छोड़ी ₹75 लाख की नौकरी
अनहद ने अपनी पढ़ाई वर्ष 2024 में पूरी की और इसके बाद वह अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर चली गईं। वहां उन्होंने शुरुआत में एक भारतीय ग्रॉसरी स्टोर में बिना किसी वेतन के इंटर्नशिप की। इसके बाद उन्हें एक मार्केटिंग एजेंसी में प्रति घंटे $20 (लगभग ₹1,600) पर काम मिला।

कुछ समय बाद उन्हें एक फुल-टाइम जॉब ऑफर हुआ, जिसमें सालाना सैलरी $60,000 (करीब ₹51 लाख) थी। फिर अप्रैल में उनकी सैलरी बढ़कर $75,000 (करीब ₹64 लाख) हो गई। हालांकि, वीजा से जुड़ी परेशानियों और मानसिक तनाव के चलते उन्होंने अमेरिका की नौकरी छोड़ दी और भारत लौटने का फैसला किया।

https://www.instagram.com/reel/DLfgCczT5fl/?utm_source=ig_web_copy_link

अब रिमोट वर्क से घर बैठे कर रहीं कमाई
भारत लौटने के बाद अनहद को उनकी कंपनी ने रिमोट वर्क की अनुमति दे दी। अब वह मुंबई में अपने घर से ही काम करते हुए सालाना ₹40 लाख कमा रही हैं।

खर्च और बचत का खुलासा
अपने वायरल पोस्ट में अनहद ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ रहती हैं, इसलिए किराए और घर के अन्य खर्चों से बच जाती हैं। हर महीने मिलने वाली ₹2.67 लाख की सैलरी में से वह ₹1.80 लाख सीधे SIP में निवेश कर देती हैं। बाकी बचे ₹87,000 में से वह अपना निजी खर्च चलाती हैं — जैसे कि बाहर खाना, पार्लर जाना, दोस्तों के साथ आउटिंग आदि। जून महीने में उन्होंने ₹16,000 केवल बाहर खाने पर खर्च किए। खर्चों के बाद जो राशि बचती है, उसे वह अपने 'मिस्ट्री फंड' में डाल देती हैं।

सो

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×