Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Anil Kapoor के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म, Subrata Roy की बायोपिक में नजर आएंगे

04:38 PM Nov 19, 2023 IST | Anjali Dahiya
Anil Kapoor In Subrata Roy Biopic

Anil Kapoor In Subrata Roy Biopic: सहारा ग्रुप के मालिक Subrata Roy का हाल ही में निधन हो गया था। अब एक बार फिर उनकी बायोपिक को लेकर अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि बायोपिक अनिल कपूर Anil Kapoor उनका किरदार निभाएंगे।

Advertisement

Subrata Roy Biopic : देश के पॉपुलर बिजनेसमैन में से एक और सहारा ग्रुप के मालिक Subrata Roy का बीते मंगलवार को निधन हो गया है। 75 साल के सुब्रत रॉय काफी समय बीमार चल रहे थे और उनका मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुब्रत रॉय के निधन से शोक की लहर दौड़ गई और तमाम दिग्गजों ने उनके निधन पर दुख जताया। वहीं, सुब्रत रॉय की अंतिम यात्रा में राजनेता से लेकर अभिनेता तक शामिल हुए। गौरतलब है कि सुब्रत रॉय के साल जन्मदिन पर यानी 10 जून को फिल्ममेकर सुदीप्तो सेन उनकी बायोपिक का अनाउंसमेंट किया था। अब सुब्रत रॉय की बायोपिक में उनका रोल करने के लिए Anil Kapoor का नाम सामने आ रहा है।

 

सुब्रत रॉय की बायोपिक होगी 'सहाराश्री'

Subrata Roy  के निधन के बाद एक बार फिर उनकी बायोपिक को लेकर बात सामने आने लगी है। साल 2023 में 10 जून को सुब्रत रॉय के जन्मदिन पर प्रोड्यूसर संदीप सिंह और डॉ. जयंतीलाल गड़ा ने डायरेक्टर सुदीप्तो सेन के साथ सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक पर एक बायोपिक 'सहाराश्री' की घोषणा की थी। हालांकि, सुब्रत रॉय के 75वें जन्मदिन पर बायोपिक की घोषणा होने के बाद इस पर कोई अपडेट सामने नहीं आया था। अब एक सोर्स से पता चला है कि सुब्रत रॉय की बायोपिक में उनका रोल Anil Kapoor निभा सकते हैं। हालांकि, ये अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। अनिल कपूर को सुब्रत रॉय के जीवन के कुछ विवादों पर आपत्ति है। फिलहाल, सुब्रत रॉय की बायोपिक में उनके रोल के लिए सबसे पहला नाम अनिल कपूर का है।

 

 

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article