For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अखिलेश का एक और विधायक रामलला के दर्शन करने पंहुचा

01:52 PM Mar 02, 2024 IST | Tanuj Dixit
अखिलेश का एक और विधायक रामलला के दर्शन करने पंहुचा

Ram Mandir: आगामी लोकसभा चुनाव में राम मंदिर एक सबसे बड़ा मुद्दा रह है। भारतीय जनता पार्टी ने जनता से किया ये वादा पूरा कर दिया है। इसी बीच लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर पहुंचने वाले नेताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब एक और समाजवादी पार्टी के विधायक ने रामलला के दर्शन किए हैं।शनिवार को अयोध्या की गोसाइगंज सीट से सपा विधायक अभय सिंह रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे।

Highlights

  • सपा नेता ने लिया रामलला का आशीर्वाद
  • राजयसभा चुनाव में अभय सिंह ने बीजेपी के पक्ष में किया था क्रॉस वोट
  • कांग्रेस और BSP विधायक ने भी किए रामलला के दर्शन

सपा नेता ने लिया रामलला का आशीर्वाद

दरअसल, अभय सिंह उन विधायकों में हैं जिन्हें बीते राज्यसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार के खिलाफ बीजेपी के प्रत्याशी को वोट किया था। इस चुनाव में सपा के सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक मनोज पांडेय कुचज दिन पहले ही रामलला के दर्शन करने गए थे। अब मनोज पांडेय के बाद अभय सिंह ने शनिवार को रामलला के दर्शन किए हैं।

राजयसभा चुनाव में अभय सिंह ने बीजेपी के पक्ष में किया था क्रॉस वोट

हाल ही में राजयसभा चुनाव में अभय सिंह ने भी बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोट किया था। विधायक अभय सिंह उन सपा विधायकों की लिस्ट में शामिल थे जो राम मंदिर जाकर विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्शन करना चाहते थे। लेकिन अब शनिवार को सपा से दूरी होने के बाद अभय सिंह राम मंदिर पहुंचे तो प्रभु को प्रणाम किया और बेहद भावुक हो गए।

कांग्रेस और BSP विधायक ने भी किए रामलला के दर्शन

दरअसल, उत्तर प्रदेश के विधायक बीते 11 फरवरी को अयोध्या पहुंचे थे और राम मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। तब चंपत राय सहित मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने विधायकों तथा विधान पार्षदों का स्वागत किया था। दिलचस्प बात यह थी कि कांग्रेस और बसपा विधायक भी उस यात्रा का हिस्सा थे, जिससे समाजवादी पार्टी दूर रही थी। विधायक एक घंटे से अधिक समय तक मंदिर परिसर में रहे थे। वीआईपी दर्शनार्थियों को पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण कराया गया था। हालांकि, मंदिर में भारी भीड़ के कारण विधायक हनुमान गढ़ी में पूजा-अर्चना नहीं कर सके थे। बाद में, विधायकों ने दोपहर के भोजन के लिए विशेष रूप से तैयार 'भोग प्रसाद' खाया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Tanuj Dixit

View all posts

Advertisement
×