For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में अबतक 10 करोड़ लोग शामिल हुए : Anurag Thakur

12:20 AM Jan 06, 2024 IST | Sagar Kapoor
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में अबतक 10 करोड़ लोग शामिल हुए   anurag thakur

सरकार के व्यापक संपर्क कार्यक्रम ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ ने शुक्रवार को 10 करोड़ लोगों से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया, इनमें से साढ़े सात करोड़ लोगों ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है।

भारतीयों को जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ेगा - अनुराग 
अनुराग ठाकुर ने कहा, “15 नवंबर से शुरू हुई भारत की विकास गाथा की इस यात्रा में मात्र 50 दिनों में रिकॉर्ड 10 करोड़ भारतीय शामिल हुए।” ठाकुर ने कहा कि इन 10 करोड़ लोगों द्वारा दिखाया गया विश्वास बढ़ता रहेगा, भारतीयों को जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ेगा और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में योगदान देगा।
उन्होंने कहा, “विकसित भारत की ओर बढ़ते हुए...28 राज्य, 50 दिन, 10 करोड़ भागीदारी, एक लक्ष्य- विकसित भारत।”
इससे पहले, सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा था कि पिछले साल 15 नवंबर को शुरू की गई यात्रा के 25 जनवरी को संपन्न होने तक 14 करोड़ से अधिक लोगों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 3,500 संपर्क वाहन नागरिकों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Sagar Kapoor

View all posts

Advertisement
×