Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अनुराग ठाकुर का AAP पर दिल्ली से पंजाब तक भ्रष्टाचार लिप्त का आरोप

01:03 PM Oct 31, 2023 IST | Jyoti kumari

 

HIGHLIGHT:

 

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की जमानत सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को पार्टी नेताओं पर निशाना साधा और कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली से पंजाब तक व्यापक भ्रष्टाचार लिप्त है।

भ्रष्टाचार के मामले में स्वास्थ्य मंत्री को घेरा

अनुराग ठाकुर ने कहा, 'जब से वे सत्ता में आए हैं, एक के बाद एक नेता भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जा रहे हैं, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से लेकर पंजाब तक बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है, पंजाब में सरकार बनने के दो महीने बाद ही उनके स्वास्थ्य मंत्री उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

ईमानदार नेता के सर्टिफिकेट पर हमला

उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया से लेकर सत्येन्द्र जैन तक को ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटते रहते हैं। ईमानदारी का सर्टिफिकेट देने वाला एक मंत्री जेल चला गया और अब उसकी जमानत भी नहीं हुई है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article