Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

‘अनुष्का ने विराट को रोते हुए पाया’, वरुण धवन ने साझा की अनसुनी कहानी

वरुण धवन ने साझा की विराट कोहली के संघर्ष की अनसुनी कहानी

08:44 AM Dec 20, 2024 IST | Nishant Poonia

वरुण धवन ने साझा की विराट कोहली के संघर्ष की अनसुनी कहानी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम को नए मुकाम तक पहुंचाया। खासकर SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में, जहां भारत ने कठिन परिस्थितियों में जोरदार प्रदर्शन किया। 2018-19 में कोहली की कप्तानी में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ जीती, लेकिन उस सफर के पीछे संघर्ष की कई कहानियां छुपी हैं।

वरुण ने सुनाई विराट की भावनात्मक कहानी

हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान, अभिनेता वरुण धवन ने विराट कोहली के संघर्ष के दिनों की एक अनसुनी कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि विराट की पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने विराट की मानसिक स्थिति को लेकर उनसे कुछ बातें साझा की थीं। वरुण ने कहा, “अनुष्का ने बताया कि एक समय था जब विराट अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे। वह मैच देखने नहीं गई थीं। जब वह घर लौटीं, तो विराट को खोजने लगीं। उन्होंने उन्हें बिस्तर पर लेटा हुआ पाया और वह रो रहे थे।”

Advertisement

सारी जिम्मेदारी खुद पर ले रहे थे विराट

वरुण ने कहा कि विराट ने हार की पूरी ज़िम्मेदारी खुद पर ले ली थी। उन्होंने बताया, “विराट मानते थे कि टीम की हार उनकी वजह से हो रही है। हालांकि, वह दिन ऐसा था जब वह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। फिर भी, वह खुद को दोषी मान रहे थे।”

वरुण ने जिस मैच का जिक्र किया, वह शायद 2018 के बर्मिंघम टेस्ट का था। उस मैच में विराट ने अकेले दम पर भारत को मुकाबले में बनाए रखा था। उन्होंने 149 और 51 रनों की दो शानदार पारियां खेली थीं, जबकि बाकी बल्लेबाज 30 रन भी नहीं बना सके थे।

संघर्ष के पीछे विराट का जज्बा

यह कहानी विराट कोहली के जज्बे और टीम के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है। भले ही वह टीम की हार के लिए खुद को जिम्मेदार मानते थे, लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से बार-बार साबित किया कि वह टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं।

Advertisement
Next Article