टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

विराट कोहली की टांग खींचते हुए अनुष्का शर्मा ने कहा- ' ऐ कोहली.....चौका मार ना, क्या कर रहा है,' देखें वायरल वीडियो

पूरी दुनिया का रोजाना का सफर कोरोना वायरस की वजह से रुक गया है। इसका कहर लगातार भारत में भी बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों

12:40 PM Apr 18, 2020 IST | Desk Team

पूरी दुनिया का रोजाना का सफर कोरोना वायरस की वजह से रुक गया है। इसका कहर लगातार भारत में भी बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों

पूरी दुनिया का रोजाना का सफर कोरोना वायरस की वजह से रुक गया है। इसका कहर लगातार भारत में भी बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन 24 मार्च को लगाया था। लेकिन महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों के हितों के लिए 15 अप्रैल से 3 मई तक दोबारा लॉकडाउन लगा दिया। 
दुनिया में सभी खेल इवेंट्स कोरोना वायरस के चलते रद्द या स्थगित कर दिए गए हैं। इस समय भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी घर में परिवार वालों के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। हालांकि अपने फैंस से सभी खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं। इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का वीडियो सामने आया है लेकिन इस वीडियो में अनुष्का शर्मा उनके मजे लेते दिखाई दे रही हैं। 
वीडियो वायरल को गया मिनटों में 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो अनुष्का शर्मा ने पोस्ट किया है जिसमें वह कोहली पर चिल्लाती दिखाई दे रही हैं। लॉकडाउन के दौरान विराट और अनुष्का अपने मुंबई के घर में रह रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वह कोहली…….कोहली चिल्लाती नजर आ रही हैं।

Advertisement

अनुष्का ऐसी बरसीं 

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, मुझे लगा इनको मैदान पर होना याद आ रहा होगा। लाखों फैंस के प्यार के साथ विराट कुछ इस तरह के फैंस को भी खासतौर पर याद कर रहे होंगे। तो मैंने उन्हें इसकी कमी खलने नहीं दी। अनुष्का एकदम टपोरी अंदाज में इस वीडियो में चिल्ला रही हैं। कोहली, ए कोहली…..कोहली…… चौका मार ना चौका,क्या कर रहा है, ए कोहली चौका मार। कोहली ने अनुष्का के इस व्यवहार को चुप्पी साधते हुए इग्नोर कर दिया।
Advertisement
Next Article