W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Anushka Sharma की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल, वायरल वीडियो से नजरें हटाना हुआ मुश्किल

अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ-न-कुछ पोस्ट करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो कुत्ते के बच्चों के साथ दिख रहीं हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

01:13 PM Sep 04, 2022 IST | Desk Team

अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ-न-कुछ पोस्ट करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो कुत्ते के बच्चों के साथ दिख रहीं हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

anushka sharma की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल  वायरल वीडियो से नजरें हटाना हुआ मुश्किल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही पिछले काफी वक्त से फिल्मों से दूर हो
लेकिन वह किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अनुष्का को अक्सर सोशल
मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते देखा जाता है। उनकी तस्वीरें और वीडियो
इंटरनेट पर खूब वायरल होती हैं। जिस पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन
देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस बार भी देखने को मिल रहा है जिसे देखने के बाद सोशल
मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

Anushka Sharma - IMDb

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट  से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत
में सबसे पहले लिखकर आता है, शॉट रेडी! कहां हैं अनुष्का शर्मा जिसके बाद अलग-अलग क्लिप्स आने लगती हैं जिनमें अनुष्का कुत्ते के बच्चों के साथ खेलती
और उन्हें सहलाती नज़र आती हैं। एक्ट्रेस कभी उन्हें गोद में लेकर प्यार करती हैं
तो कभी उनके सिर पर हाथ फिराती दिखाई देती हैं।

इस क्यूट वीडियो पर कुछ ही समय में 5 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं। वहीं,  वीडियो
पर लोगों ने कमेंट्स की बारिश भी की है। हर कोई एक्ट्रेस की क्यूटनेस की तारीफ
करता दिखाई दे रहा है। अनुष्का एक एनिमल लवर है और वह अक्सर ही उनकी एनिमल के साथ
तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

खैर, इन दिनों अनुष्का शर्मा अपनी अपनी अपकमिंग फिल्में की शूटिंग में बिजी
हैं। एक्ट्रेस आने वालें दिनों में दो फिल्मों में नजर आएंगी। जिनमें चकदा
एक्सप्रेस और कनेड़ा का नाम शामिल हैं। चकदा एक्सप्रेस भारतीय महिला
क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इस फिल्म में अनुष्का धमाकेदार क्रिकेट खेलती
नजर आएंगी, जिसके लिए अभिनेत्री ने कड़ी ट्रेनिंग ली है।

Anushka Sharma and Her Adorable Pet Dog Dude are 'Serial Chillers'

चकदा एक्सप्रेसके साथ अनुष्का काफी समय बाद पर्दे पर वापसी कर
रही हैं। अनुष्का आखिरी बार 2018 में जीरोमें नजर आई थीं। इस फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना
कैफ भी लीड रोल में थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा
पाई थी। जिसके बाद अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका की देखभाल के लिए फिल्मों से दूरी
बना ली थी।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×