Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Salman Khan के अलावा इन बॉलीवुड स्टार्स के पास भी है बुलेट प्रफू और बॉम्ब प्रूफ कार, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड स्टार्स अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा पर बहुत खर्चा करते हैं। आज आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारें में बताएंगे। जो अपनी सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ और बॉम्ब प्रूफ जैसी महंगी कार्स में ही सफर करते हैं।

06:05 PM Aug 03, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड स्टार्स अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा पर बहुत खर्चा करते हैं। आज आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारें में बताएंगे। जो अपनी सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ और बॉम्ब प्रूफ जैसी महंगी कार्स में ही सफर करते हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही में
एक्टर को जान से मारने की धमकी भरा खत मिला था। जिसके बाद अभिनेता अपनी सुरक्षा को
ध्यान में रखते हुए कई कदम उठाए हैं। सलमान खान ने बीते दिनों गन लाइसेंस के लिए
अप्लाई किया था और उन्होंने मिल भी गई है। वहीं उन्होंने अपनी कार को भी अपग्रेड
कर बुलेटप्रूफ कर लिया है।

Advertisement

बताते चले की फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के अलावा भी कई
ऐसे स्टार्स है जो पहले से ही बुलेटप्रूफ कारों में सफर करते हैं। दबंग खान से
पहले कई सितारे अपनी कारों को बुलेटप्रूफ बना चुके हैं। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड
में कितने स्टार्स के पास बुलेटप्रूफ कार है।

आमिर खान

सलमान खान के अलावा उन्हीं के करीबी दोस्त बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट
आमिर खान ने भी बुलेट प्रूफ और बॉम्ब प्रूफ कार
Mercedes Benz S600 Guard कार खरीदी है। आमिर खान को कई अंडरवर्ल्ड से
जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए ये
कदम उठाया है।

शाहरुख खान

सलमान खान, आमिर खान के
अलावा बॉलीवुड के तीसरे खान का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। शाहरुख खान अपनी
सुरक्षा का बहुत ख्याल रखते है। महंगे बॉडीगार्ड के साथ-साथ शाहरुख ने
Mercedes-Benz
S600 Guard  खरीदी है। जो कि बॉम्ब प्रूफ और बुलेट प्रूफ कार है। इस
गाड़ी की कीमत
10 करोड़ रुपए है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड के तीनों खानों के अलावा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी बुलेटप्रूफ कार
की मालकिन हैं। देसी गर्ल ने अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुलेटप्रूफ
Rolls
Royce Phantom कार खरीदी है। बॉलीवुड की
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। खास बात ये है कि
प्रियंका ये गाड़ी खरीदने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।

अजय देवगन

बॉलीवुड एक्टर अजय देगवन भी अपनी सुरक्षा में कोई कमी नहीं रखते हैं। अभिनेता
की सुरक्षा हमेशा ही काफी तगड़ी देखने को मिलती है। इसके लिए उन्होंने तमाम इंतजाम
भी कर रखे हैं। अपनी सुरक्षा को ध्यान रखते हुए अजय देवगन बुलेटप्रूफ कार से ही
चलते हैं।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहलाए जाते हैं। एक्टर ने भी अपनी और अपने
परिवार की सुरक्षा के लिए
Mercedes-Benz-V-Class खरीदी है। ये गाड़ी बॉम्ब प्रूफ है। जिस पर बम धमाके का कोई
असर नहीं होता है।  ऋतिक हर जगह अपनी इसी कार से जाना ज्यादा पसंद करते हैं।

कंगना रनौत

हमेशा अपने विवादित बयानों के चलते विवादों में रहने वाली अदाकारा कंगना रनौत
भी अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखती हैं। एक्ट्रेस ने बुलेटप्रूफ कार
BMW 7
Series Guard खरीदी है। जिसकी कीमत 2.17
करोड़ रुपए के आस-पास है।

Advertisement
Next Article