W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Army Day: राष्ट्रपति मुर्मू ने 76वें सेना दिवस की सैन्य कर्मियों को दी बधाई

03:08 PM Jan 15, 2024 IST | NAMITA DIXIT
army day  राष्ट्रपति मुर्मू ने 76वें सेना दिवस की सैन्य कर्मियों को दी बधाई

देश आज 76वां सेना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को सैन्य कर्मियों को 76वें सेना दिवस की बधाई दी और कहा कि उनकी देशभक्ति सभी नागरिकों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बनी हुई है।

  • राष्ट्रपति मुर्मू ने 76वें सेना दिवस की सैन्य कर्मियों को दी बधाई
  • देशभक्ति सभी नागरिकों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बनी- राष्ट्रपति
  • सैनिक हरसंभव तरीके से देश की सेवा करने के लिए तैयार रहते है- मुर्मू

भारतीय सेना के जज्बे को सलाम करते हैं- मुर्मू

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘संघर्ष के साथ-साथ शांति की स्थितियों में भी हमारे बहादुर सैनिक हरसंभव तरीके से देश की सेवा करने के लिए तैयार रहते हैं। आज, कृतज्ञ राष्ट्र मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वालों को और भारतीय सेना के जज्बे को सलाम करता है। मैं सेना के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देती हूं।’’

 देशभक्ति सभी नागरिकों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बनी हुई- राष्ट्रपति

दरअसल, साल 1949 में आज ही के दिन भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर के स्थान पर तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ बने थे। इसीलिए हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। करियप्पा बाद में फील्ड मार्शल बने थे।राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘सेना दिवस पर सैन्य कर्मियों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। भारतीय सेना में अनुकरणीय बहादुरी, पूरे समर्पण के साथ देश की सीमाओं के रक्षा करने की लंबी परंपरा है। उनकी देशभक्ति सभी नागरिकों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बनी हुई है।’’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×