टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Arvind Kejriwal ने Haryana में ‘AAP ’ उम्मीदवार Harpinder Singh के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

10:29 PM Sep 24, 2024 IST | Abhishek Kumar

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal मंगलवार सिरसा के रानिया पहुंचे। उन्होंने 'आप' उम्मीदवार हरपिंदर सिंह(Harpinder Singh) के पक्ष में एक रोड शो किया। इसमें बड़ी संख्‍या में लोग शाम‍िल हुए। इस दौरान केजरीवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की जीत का दावा करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।

Advertisement

Arvind Kejriwal ने Harpinder Singh के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। दोनों ही राज्यों में आम आदमी पार्टी ने अभूतपूर्व विकास किया है। दिल्ली और पंजाब में लोगों के हितों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने जो योजनाएं लागू की हैं, उससे हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ हो रहा है।” उन्होंने कहा, “दिल्ली और पंजाब में बेहतर शिक्षा बेहतर स्वास्थ्य है और पानी बिजली की अबाध‍ित सुविधा प्रदान की हुई है। इसकी बदौलत दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी का डंका बज रहा है। दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर आम आदमी पार्टी हरियाणा में भी विकास कार्य कराना चाहती है।”

Arvind Kejriwal ने कहा कि केंद्र की सरकार उनको स्वतंत्र रूप से काम करने से लगातार रोक रही थी और उन्हें झूठे केसों में फंसाया गया है।उन्होंने कहा कि मैं किसी सरकार के आगे नहीं झुकूंगा और पंजाब व दिल्ली की लोगों की सेवा करता रहूंगा।अरविंद केजरीवाल ने जेल में आपबीती का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के आदेश के बाद उन्हें जेल में भी काफी प्रताड़ित किया गया और उन्हें ट्रीटमेंट से भी वंचित रखा गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कुछ भी कर सकती है, लेकिन दिल्ली और पंजाब की जनता का उन्हें आशीर्वाद है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article