टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

'लोकतंत्र में विश्वास खो चुके हैं लोग, मुमकिन है किसी दिन श्रीलंका की तरह PM के घर में घुस जाएं' : ओवैसी

ओवैसी ने कहा कि बेरोजगारी से देश के युवाओं में असंतोष फैल रहा है। देश में तनाव और हिंसा का माहौल है। देश के वर्तमान हालातों को देखकर ऐसा लगता है कि भारत के हालात भी श्रीलंका जैसे हो जाएंगे।

10:26 AM Aug 01, 2022 IST | Desk Team

ओवैसी ने कहा कि बेरोजगारी से देश के युवाओं में असंतोष फैल रहा है। देश में तनाव और हिंसा का माहौल है। देश के वर्तमान हालातों को देखकर ऐसा लगता है कि भारत के हालात भी श्रीलंका जैसे हो जाएंगे।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र में विश्वास खो चुके हैं। मुमकिन है कि एक दिन लोग श्रीलंका की तरह घर में घुस जाएं। AIMIM चीफ ने कहा कि इस देश में हिंदू-मुस्लिम राजनीति के कारण केवल मुस्लिम समुदाय को ही नुकसान हो रहा है।
Advertisement
असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को जयपुर में एक टॉक शो के दौरान ये बात कही। उन्होंने बोलते हुए कहा कि बेरोजगारी से देश के युवाओं में असंतोष फैल रहा है। देश में तनाव और हिंसा का माहौल है। देश के वर्तमान हालातों को देखकर ऐसा लगता है कि भारत के हालात भी श्रीलंका जैसे हो जाएंगे। 
ओवैसी ने कहा कि भारत में भी लोग प्रधानमंत्री के आवास पर उसी तरह घुस जाएंगे जैसे श्रीलंका के राष्ट्रपति के आवास में घुस गए थे। ओवैसी ने कहा कि हमारे देश में हिंदू-मुस्लिम राजनीती के कारण सिर्फ मुसलमानों को ही टारगेट किया जाता है। इससे केवल मुस्लिम समुदाय को ही नुकसान हो रहा है।

AIMIM प्रमुख ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डाभोल पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि अब लोगों को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रहा। यह सबसे बड़ा नुकसान है। राजनीतिक दलों को इस बारे में गंभीरता से मंथन करना चाहिए। दलों को लोकतांत्रिक प्रणाली में सुधार लाना होगा। जनता अपनी मांगों के समाधान के लिए खुद ही सड़कों पर उतर रही है। ओवैसी ने अग्निपथ योजना का उदाहण किया। जिसमें योजना के विरोध में बिना राजनीतिक दलों के ही देश का युवा सड़क पर उतर आया।
Advertisement
Next Article