आसनसोल भगदड़ : पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार
पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में एक धार्मिक आयोजन के दौरान मची भगदड़ में संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया।
04:20 AM Dec 17, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में एक धार्मिक आयोजन के दौरान मची भगदड़ में संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया। घटना में तीन लोग मारे गए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Advertisement
उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर पुलिस बृहस्पतिवार रात से छापे मार रही है और उसने इस घटना में संलिप्तता के आरोप में विभिन्न जगहों से छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
Advertisement
अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने भगदड़ की घटना के सिलसिले में विभिन्न जगहों से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या भगदड़ की यह घटना सुनियोजित थी या धार्मिक कार्यक्रम के आयोजकों की लापरवाही के कारण घटना हुई। छापेमारी जारी है।’’
Advertisement
पुलिस के सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार पांचों लोग स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता जितेंद्र तिवारी के सहयोगी हैं।
पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़ मच गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
भगदड़ की घटना उस वक्त हुई जब राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के आयोजन स्थल से जाने के बाद लोग कंबल लेने के प्रयास में मंच की ओर बढ़ने लगे। भगदड़ में दो महिलाओं और एक लड़की की मौत हो गई।
अधिकारी के आयोजन स्थल से जाने के बाद ये घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे ही वह कार्यक्रम स्थल से निकले उस स्थान से पुलिस की तैनाती हटा ली गई और इसी कारण भगदड़ की घटना हुई।
हादसे ने जल्द विवाद का रूप ले लिया और भाजपा तथा तृणमूल कांग्रेस दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए।
पुलिस ने दावा किया कि कंबल वितरण कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी। पुलिस ने घटना के संबंध में जांच के लिए टीम गठित की है।

Join Channel