टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आशीष नेहरा ने धोनी की तारीफ बोले- पहली शतकीय पारी से लगा, वह रनों के भूखे हैं

नेहरा ने कहा कि धोनी का मजबूत पक्ष उनका आत्मविश्वास है। उस पारी से ऐसा लगा कि धोनी के मुंह में खून लगा था और वह रनों के भूखे हो गए थे। इसके बाद धोनी ने शायद ही कभी तीन नंबर पर बल्लेबाजी की, लेकिन उन्होंने अपना नाम बना लिया था

07:03 PM Apr 05, 2020 IST | Desk Team

नेहरा ने कहा कि धोनी का मजबूत पक्ष उनका आत्मविश्वास है। उस पारी से ऐसा लगा कि धोनी के मुंह में खून लगा था और वह रनों के भूखे हो गए थे। इसके बाद धोनी ने शायद ही कभी तीन नंबर पर बल्लेबाजी की, लेकिन उन्होंने अपना नाम बना लिया था

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने एक अखबार से बातचीत में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि साल 2004 में धोनी के द्वारा विशाखापट्टनम में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी से उन्हें लगने लगा कि धोनी के मुंह में खून लगा है और वह रनों के भूखे हैं। धोनी ने वनडे में अपना पहला शतक 15 साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था। उस मैच में नेहरा ने भी चार विकेट चटकाए थे, जबकि धोनी ने 123 गेंदों पर 148 रनों की पारी खेली थी।
नेहरा ने आगे कहा कि धोनी की उस पारी ने भारत को यह विश्वास दिलाया कि धोनी भविष्य में एक अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाज बन सकते हैं जोकि राहुल द्रविड़ की जगह ले सकते हैं। नेहरा ने कहा, उस पारी से टीम को यह विश्वास हो गया था कि हमारे पास भी एक अच्छा विकेटकीपर बल्लेबाज हो सकता है। धोनी के लिए शुरुआती कुछ मैच अच्छे नहीं रहे थे। लेकिन उनके जैसे आत्मविश्वासी इंसान को अगर मौका मिले और वो उसको भुना ले, तो उन्हें वापस खींचना मुश्किल हो जाता है।
नेहरा ने कहा कि धोनी का मजबूत पक्ष उनका आत्मविश्वास है। उस पारी से ऐसा लगा कि धोनी के मुंह में खून लगा था और वह रनों के भूखे हो गए थे। इसके बाद धोनी ने शायद ही कभी तीन नंबर पर बल्लेबाजी की, लेकिन उन्होंने अपना नाम बना लिया था। उस सीरीज में हमने बाकी चार मैच हार गए थे। लेकिन सीरीज में धोनी टीम इंडिया की खोज रहे। साथ ही नेहरा कहा, धोनी जब टीम में आए थे तो वह अच्छे विकेटकीपर नहीं थे। उनसे पहले जो भी खेले वो बेहतर विकेटकीपर थे। वो किरन मोरे और नयन मोंगिया जैसे नहीं थे। उनके अनुशासन, जुनून, कंपोजर और कॉन्फिडेंस ने उन्हें सबसे अलग लाकर खड़ा कर दिया। नेहरा ने कहा, धोनी ने वो किया जो दिनेश कार्तिक और पार्थिव पटेल नहीं कर सके थे। धोनी ने मौके का फायदा उठाया।
Advertisement
Advertisement
Next Article