W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आपसी विवाद के बाद पहली बार साथ नजर आए, अशोक गहलोत और सचिन पायलट

राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री को ‘गद्दार’ बताने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को सचिन पायलट के साथ नजर आए। दोनों नेताओं ने 4 दिसंबर को राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के राजस्थान में प्रवेश करने की बात कही

09:00 AM Nov 30, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री को ‘गद्दार’ बताने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को सचिन पायलट के साथ नजर आए। दोनों नेताओं ने 4 दिसंबर को राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के राजस्थान में प्रवेश करने की बात कही

आपसी विवाद के बाद पहली बार साथ नजर आए  अशोक गहलोत और सचिन पायलट
Advertisement
राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री को ‘गद्दार’ बताने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को सचिन पायलट के साथ नजर आए। दोनों नेताओं ने 4 दिसंबर को राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के राजस्थान में प्रवेश करने की बात कही। दरअसल, गहलोत ने बृहस्पतिवार को एक टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में कहा था कि पायलट ‘गद्दार’ हैं, जो उनकी जगह नहीं ले सकते, क्योंकि उन्होंने 2020 में कांग्रेस के खिलाफ विद्रोह किया था और राज्य सरकार को गिराने की कोशिश की थी। दोनों नेताओं के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए राहुल गांधी ने सोमवार को इंदौर में कहा कि दोनों नेता पार्टी के लिए धरोहर हैं।
Advertisement
अशोक गहलोत का बयान
राहुल गांधी के गहलोत-पायलट पर दिये बयान में बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘राहुल गांधी हम सबके नेता है। जब राहुल गांधी ने कहा है कि एसेट्स (धरोहर) है तो फिर एसेट्स हैं। फिर चर्चा किस बात की।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी पार्टी की सबसे बड़ी खूबी यही है। आजादी से पहले और आजादी के बाद, जो नंबर एक नेता होता है उनके अनुशासन में पार्टी चलती हैं। हमारे यहां राहुल गांधी के कहने के बाद कोई गुंजाइश नहीं रहती।’
भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाना लक्ष्य
Advertisement
उन्होंने कहा कि सभी नेता ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को राज्य में एक साथ मिलकर सफल बनायेंगे। गहलोत ने कहा कि जब राहुल गांधी ने कह दिया है कि एसेट्स है तो इसका मतलब यह भी है कि पार्टी का हर कार्यकर्ता भी एसेट्स है। वहीं, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी कहा कि राहुल गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का राजस्थान में अधिकतम उत्साह और ऊर्जा के साथ स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा राज्य में 12 दिन बिताएगी और यह सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी के साथ एक ऐतिहासिक यात्रा होगी।
दोनों नेताओं के बयान के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी एकजुट है। उन्होंने जयपुर में कहा, ‘हम साथ हैं। इधर अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने कहा है कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी एक है। राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ही पार्टी के लिए संपत्ति हैं।’
Advertisement
Author Image

Advertisement
×