बिहार को फिर बड़ी सौगात, मिली 3 नई Amrit Bharat Train, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी
Ashwini Vaishnaw: बिहार को अब रेल सेवा के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। राज्य को तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा प्रदान की गई है, जो अब तेलंगाना, राजस्थान और दिल्ली से राज्य को जोड़ेंगी। इन ट्रेनों को Railway Minister अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Ashwini Vaishnaw: किन मार्गों पर चलेंगी नई ट्रेनें?
फिलहाल अमृत भारत ट्रेनों का नेटवर्क बिहार में पहले से ही काफी बड़ा हो चुका है। दरभंगा, सहरसा, सीतामढ़ी, गया, राजेंद्र नगर, मोतिहारी और जोगबनी जैसे प्रमुख स्टेशनों से ये ट्रेनें शुरू होती हैं। कुछ ट्रेनें दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों तक जाती हैं, वहीं कुछ दक्षिण भारत और पंजाब तक भी यात्रियों को ले जाती हैं।

Bihar News Today: वर्तमान में चल रही प्रमुख ट्रेनों के रूट:
- दरभंगा से आनंद विहार और गोमती नगर तक
- सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) और अमृतसर तक
- राजेंद्र नगर से नई दिल्ली तक
- गया से दिल्ली तक
- मोतिहारी से आनंद विहार तक
इसके अलावा मालदा, जोगबनी और सीतामढ़ी से भी लंबी दूरी की ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

Amrit Bharat Express Trains: अमृत भारत ट्रेनों की खासियत
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को खासतौर पर मध्यम और सामान्य वर्ग के यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। हालांकि किराया सामान्य ट्रेनों जैसा ही है, लेकिन इसमें मिलने वाली सुविधाएं किसी प्रीमियम ट्रेन से कम नहीं हैं।
आधुनिक सुविधाओं से लैस कोच
इन ट्रेनों के कोचों में कई बदलाव किए गए हैं ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके। इनमें जो सुविधाएं शामिल की गई हैं, वो इस प्रकार हैं:
- सीटें पहले से ज्यादा आरामदायक हैं।
- हर सीट के पास फोल्डेबल स्नैक्स टेबल दिया गया है।
- मोबाइल रखने के लिए स्पेशल होल्डर लगाए गए हैं।
- रात में सफर के दौरान सुविधा के लिए रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स लगाई गई हैं, जिससे रास्ता स्पष्ट दिखता है।
- इन सभी सुविधाओं का उद्देश्य यात्रियों की यात्रा को और भी आरामदायक बनाना है।

यात्रियों के लिए बड़ी राहत
इन नई ट्रेनों के शुरू होने से बिहार के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर वे लोग जो राजधानी दिल्ली, राजस्थान और तेलंगाना की ओर सफर करते हैं, उन्हें अब ज्यादा विकल्प और आरामदायक सुविधाएं मिलेंगी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में छाएंगे बादल, महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम