W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Assam flood : केंद्र बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए असम सरकार के साथ मिलकर कर रहा है काम - PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र असम में बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है तथा इस चुनौती से निपटने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने की खातिर राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।

12:00 AM Jun 24, 2022 IST | Shera Rajput

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र असम में बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है तथा इस चुनौती से निपटने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने की खातिर राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।

assam flood   केंद्र बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए असम सरकार के साथ मिलकर कर रहा है काम   pm मोदी
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र असम में बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है तथा इस चुनौती से निपटने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने की खातिर राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।
Advertisement
भारी बारिश से असम के विभिन्न हिस्सों में बाढ़
Advertisement
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश से असम के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ आ गई है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चुनौती से निपटने के लिए हर संभव सहायता मुहैया कराने की खातिर राज्य के साथ मिलकर काम कर रही है।
Advertisement
एनडीआरएफ के दल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद – PM
प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘सेना और एनडीआरएफ के दल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद हैं। वे बचाव अभियान चला रहे हैं और प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। वायुसेना ने बचाव अभियान के तहत 250 से अधिक उड़ानें भरी हैं।’’
असम सरकार के मंत्री और अधिकारी जिलों में 24 घंटे कर रहे हैं  काम 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, असम सरकार के मंत्री और अधिकारी जिलों में 24 घंटे काम कर रहे हैं तथा पीड़ित लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं प्रभावित क्षेत्रों में सभी लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं और एक बार फिर हरसंभव मदद का आश्वासन देता हूं।’
राज्य भीषण बाढ़ की चपेट में है और अब तक 54.50 लाख लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं, वहीं इस साल अब तक 101 लोगों की मौत हो चुकी है।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×