For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हिमंत बिस्वा सरमा के झारखंड दौरे का पूरा खर्च उठाएगी असम सरकार , कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने खड़े किए थे सवाल !

11:27 PM Jul 19, 2024 IST | Shera Rajput
हिमंत बिस्वा सरमा के झारखंड दौरे का पूरा खर्च उठाएगी असम सरकार   कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने खड़े किए थे सवाल

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के सह चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा शुक्रवार को रांची पहुंचे। वो भाजपा की कार्यसमिति बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने झारखंड दौरे पर अपने खर्च को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर पलटवार किया है।
हिमंत बिस्वा सरमा का रांची हवाई अड्डे पर गर्मजोशी के साथ स्वागत
हिमंत बिस्वा सरमा का रांची हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि ''कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजनीति करने के लिए देश भर का दौरा करते हैं। ऐसे में उनका खर्च कौन उठाता है ?''
खर्च को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने खड़े किए थे सवाल !
''प्रियंका गांधी पूरे देश में भ्रमण करती हैं उनका खर्च कौन उठाता है ? हेमंत सोरेन बीच में कुछ दिन झारखंड के मुख्यमंत्री नहीं थे तो उनकी सिक्योरिटी का खर्च किसने उठाया ? आप इसके बारे में जेएमएम से पूछिए।''
असम सरकार हमारे झारखंड दौरे का खर्च उठाएगी - हिमंत बिस्वा
हिमंत बिस्वा ने आगे कहा कि ''असम सरकार हमारे झारखंड दौरे का खर्च उठाएगी। मेरी सिक्योरिटी का सारा खर्च भी असम सरकार की तरफ से ही वहन किया जाएगा। हम झारखंड में मेहमान के लिहाज से आए हैं तो फिर उन्हें कष्ट क्यों दिया जाए।''
बांग्लादेशी अवैध तरीके से ले रहे हैं नागरिकता
उन्होंने कहा '' असम में आधे बांग्लादेशी मुसलमान बस गए हैं, जो मेरे प्रदेश के लिए तकलीफ की बात है। झारखंड में ऐसा न हो इसलिए हम बार-बार आवाज उठा रहे हैं। संथाल परगना में अवैध तरीके से बांग्लादेशी नागरिकता ले रहे हैं। झारखंड सरकार को उस पर कार्रवाई करनी चाहिए, नहीं तो वो लोग यहां पर आदिवासियों का हक मारेंगे।''
जेएमएम ने हिमंत बिस्वा सरमा के झारखंड दौरे पर खर्च का किया था विरोध
बता दें कि जेएमएम ने हिमंत बिस्वा सरमा के झारखंड दौरे पर खर्च का विरोध किया था। पार्टी के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि असम के सीएम के लगातार दौरे की वजह से झारखंड सरकार को सुरक्षा खर्च में अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×