Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Assam: असम में हिंसक वारदात, उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में एक नागरिक घायल, जानें पूरा मामला

असम के तिनसुकिया जिले में सेना और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में एक नागरिक घायल हो गया। एक रक्षा अधिकारी ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

02:26 PM Dec 21, 2022 IST | Desk Team

असम के तिनसुकिया जिले में सेना और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में एक नागरिक घायल हो गया। एक रक्षा अधिकारी ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

असम के नक्सलवादियों के जिलों में आए दिनों आतंकी घटना सामने आती रहती है। जिनमें तिनसुकिया जिले में सेना और आतंकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। मिली जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में एक नागरिक कथित तौर से घायल हो गया है। इस बात की जानकारी बुधवार को एक अधिकारी ने पूर्ण रूप से साझा किया है। 
Advertisement
आपकों बता दें कि  गुवाहाटी में सेना के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, मंगलवार रात पेंगरी इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया और एक उग्रवादी समूह के चार सदस्यों को पकड़ा गया। चारों से पूछताछ के बाद सेना और स्थानीय पुलिस ने बुधवार सुबह पेंगरी से करीब 6 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में ऊपरी दिहिंग आरक्षित वन में एक और तलाशी अभियान शुरू किया।
रावत ने कहा, तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मी आतंकवादियों के निशाने पर आ गए और सुरक्षा बलों की त्वरित जवाबी कार्रवाई में आतंकवादियों को पस्त कर दिया। उग्रवादियों के यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम-इंडिपेंडेंट (यूएलएफए-आई) के कैडर होने का संदेह है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
Advertisement
Next Article