Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जानें इस रक्षा बंधन आपके भाई के लिए कौन से रंग की राखी रहेगी शुभ

रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 15 अगस्त यानि गुरुवार के दिन बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस साल खास बात यह है कि रक्षाबंधन का त्योहार स्वतंत्रता दिवस के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।

07:28 AM Aug 10, 2019 IST | Desk Team

रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 15 अगस्त यानि गुरुवार के दिन बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस साल खास बात यह है कि रक्षाबंधन का त्योहार स्वतंत्रता दिवस के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।

रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 15 अगस्त यानि गुरुवार के दिन बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस साल खास बात यह है कि रक्षाबंधन का त्योहार स्वतंत्रता दिवस के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। रक्षा बंधन का शाब्दिक अर्थ सुरक्षा का बंधन। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है वहीं भाई अपनी बहन को हर परेशानी से बचाने का वचन लेता है।
Advertisement
लेकिन रक्षा बंधन पर कौन से रंग की राखी लेनी चाहिए ,कैसी राखी लें वैसे यह सारी चीजें तो बहन पर ही निर्भर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने भाई के जीवन मे तरक्की के लिए उन्हें राशि के अनुसार राखी बांध सकती हैं। क्योंकि हर एक राशि का एक स्वामी ग्रह होता है और हर ग्रह का अपना मनपसंद कलर भी होता है। तो बस उसी के मुताबिक आप अपने भाई के लिए राखी के रंग का चयन आसानी से कर सकती हैं। 

1.मेष राशि

मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। मेष राशि के जातकों को लाव रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा। इससे आपके भाई के शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी।

2.वृषभ राशि 

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोगों को नीले रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा। 

3.मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों का स्वामी ग्रह बुध है इसलिए बहनों को अपने भाई की कलाई पर हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए।

 
4.कर्क राशि 

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। इसलिए अगर आपका भाई इस राशि का है तो आपको उनकी कलाई पर पीले या सफेद रंग की राखी बांधनी चाहिए।

5.सिंह राशि 

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। इसलिए इस राशि वाले भाई की कलाई पर सबसे शुभ राखी सुनहरी,पीली या गुलाबी रंग की होगी।

6.कन्या राशि 

कन्या राशि के स्वामी बुध देवता है। इसलिए इस राशि के भाईयों को सफेद रंग या हरे रंग की राखी बांधनी शुभ मानी जाती है।

7.तुला राशि

तुला राशि का स्वामी शुक्र है। इसलिए इन भाईयों की कलाई पर सबसे शुभ सफेद,क्रीम या हल्के नीले रंग की राखी बांधना शुभ होगा।

8.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल देव है। इसलिए इन्हें अपने भाई की कलाई पर लाल या गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए।

9.धनु राशि 

धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं। इसलिए इन्हें चंदन की राखी बांधना सबसे शुभ रहेगा। 

10.मकर राशि 

मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं इनको सबसे प्रिय रंग नीला है। इसलिए इन राशि वालें भाईयों को गहरे नीले रंग की राखी अवश्य बांधे। 

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि है इसलिए आप अपने भाई की कलाई पर या तो उसे गहरे रंग या फिर उसे रुद्राक्ष से निर्मित राखी ही बांधे। 

12.मीन राशि

 मीन राशि के देव बृहस्पति हैं। इस राशि वाले भाईयों को सुनहरे पीले रंग की राखी बांधे। 
Advertisement
Next Article