टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

चाड के दो मुख्य शहरों में प्रदर्शन के दौरान कम से कम 60 लोगों की मौत

चाड में अंतरिम नेता महामत इदरिस डेबी का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है।

02:31 AM Oct 21, 2022 IST | Shera Rajput

चाड में अंतरिम नेता महामत इदरिस डेबी का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है।

चाड में अंतरिम नेता महामत इदरिस डेबी का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है।
Advertisement
बृहस्पतिवार को हुई हिंसा के बाद प्राधिकारियों ने कर्फ्यू लगा दिया है। चाड सरकार के प्रवक्ता अजीज महामत सालेह ने बताया कि राजधानी एनजमीना में हिंसा में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं।
हालांकि, एनजमीना में सरकार विरोधी मार्च का आयोजन करने वालों ने सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 40 लोगों के मारे जाने की बात कही है।
वहीं, चाड के दूसरे सबसे बड़े शहर मोउनदोउ के मुर्दाघर के एक अधिकारी के अनुसार, शहर में 32 अन्य प्रदर्शनकारी मारे गए हैं।
डेबी बीते साल दशकों तक चाड की सत्ता संभालने वाले अपने पिता की हत्या के बाद अंतरिम नेता चुने गए थे। बृहस्पतिवार का प्रदर्शन उनके कार्यकाल का अब तक का सबसे हिंसक प्रदर्शन था।
अप्रैल 2021 में देश के उत्तर में युद्ध के मैदान में चाड के सैनिकों से मिलने पहुंचे तत्कालीन राष्ट्रपति इदरिस डेबी इटनो की विद्रोहियों ने हत्या कर दी थी।
Advertisement
Next Article