टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंडियन स्टाइल में की विनी रमन के साथ सगाई, देखें तस्वीरें

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने हिंदू रीति रिवाज में एक बार फिर से अपनी मंगेतर विनी रमन से सगाई कर ली है। काफी लंबे समय से एक-दूसरे को मैक्सवेल और विनी डेट

01:22 PM Mar 16, 2020 IST | Desk Team

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने हिंदू रीति रिवाज में एक बार फिर से अपनी मंगेतर विनी रमन से सगाई कर ली है। काफी लंबे समय से एक-दूसरे को मैक्सवेल और विनी डेट

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने हिंदू रीति रिवाज में एक बार फिर से अपनी मंगेतर विनी रमन से सगाई कर ली है। काफी लंबे समय से एक-दूसरे को मैक्सवेल और विनी डेट कर रहे हैं। हिंदू रीति रिवाज की सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर विनी रमन ने साझा की हैं। देखा जा सकता है कि सगाई के मौके पर ग्लेन मैक्सवेल ने नीले कलर की शेरवानी पहनी है वहीं ब्लैक कलर का लंहगा विनी ने पहना हुआ है। 
फरवरी की शुरुआत में ग्लेन मैक्सवेल ने विनी रमन से सगाई की थी। साल 2017 से मैक्सवेल और विनी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सगाई की तस्वीरें पोस्ट करते हुए विनी रमन ने कैप्‍शन में लिखा, पिछली रात मैंने भारतीय रीति रिवाजों के साथ ग्लेन मैक्सवेल के साथ सगाई की। मैक्सवेल को बता दिया कि शादी कैसे होने वाली है। सगाई में दोस्त और परिवार वाले मौजूद के। फोटोग्राफी शेवान फोटोग्राफी ने की है। 

Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी भारतीय लड़की से कोई ऑस्ट्रेलिया का क्रिकेटर शादी कर रहा हो। बता दें कि मैक्सवेल ने पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शॉन टेट ने भी भारतीय लड़की मासूम सिंघा से शादी की हुई है। दोनों साल 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। 

हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से ग्लेन मैक्सवेल ने ब्रेक लिया था। मेंटल हेल्‍थ का हवाला देते हुए मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था। उसके बाद क्रिकेट के मैदान पर उन्होंने बिग बैश लीग के जरिए तबाड़तोड़ वापसी की थी। मैक्सवेल की इस हालत के दौरान विनी रमन उनके साथ थी और क्रिकेट मैदान पर वापसी करने में उनकी बहुत मदद भी की थी। 
Advertisement
Next Article