Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गणतंत्र दिवस परेड में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों और झांकियों को मिले पुरस्कार

गणतंत्र दिवस परेड में झांकियों को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार

03:28 AM Jan 30, 2025 IST | Rahul Kumar

गणतंत्र दिवस परेड में झांकियों को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 30 जनवरी2025 को दिल्ली के राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में गणतंत्र दिवस परेड 2025 के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों और झांकियों को पुरस्कार प्रदान किए।  संजय सेठ ने सीपीडब्ल्यूडी की झांकी और सांस्कृतिक प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को विशष पुरस्कार प्रदान किएसाथ ही ट्रैक्टर कंपनियों के प्रतिनिधियों को छह स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए।

Advertisement

रक्षा राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शब्दों को याद किया कि गणतंत्र दिवस परेड में व्यक्तियों की भागीदारी राष्ट्र के प्रति लोगों के प्रेम और समर्पण को दर्शाती है।  संजय सेठ ने इस तथ्य पर जोर दिया कि सभी झांकियों ने संरचनाओं के माध्यम से रचनात्मकता को प्रदर्शित किया। 2047 तक विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का योगदान नहीं है, बल्कि देश को दुनिया के सबसे मजबूत राष्ट्रों में से एक बनाने के लिए 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प है।

Advertisement
Next Article