For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ayodhya Bus Service : अयोध्या के लिए शुरू हुई बस सेवा

09:55 AM Feb 08, 2024 IST | Beauty Roy
ayodhya bus service   अयोध्या के लिए शुरू हुई बस सेवा
Ayodhya Bus Service

Ayodhya Bus Service : गौतमबुद्ध नगर के नोएडा से तीर्थ नगरी अयोध्या के लिए बस सेवा (Ayodhya Bus Service) शुरू की गई है। मोरना डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने यह जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने कहा कि नोएडा के मोरना स्थित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के डिपो से अयोध्या नगरी के लिए बृहस्पतिवार से बस सेवा की शुरुआत की जा रही है।

Highlights 

  • अयोध्या के लिए शुरू हुई Bus Service
  • नोएडा के मोरना से  शुरू होगी Bus Service
  • रोजाना 1 बस अयोध्या के लिए रवाना 

शुरू की गई Bus Service

Ayodhya Bus Service
Ayodhya Bus Service

नोएडा के मोरना स्थित उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) राज्य सड़क परिवहन निगम के डिपो से अयोध्या नगरी के लिए बृहस्पतिवार से बस सेवा (Ayodhya Bus Service) की शुरुआत की जा रही है। बता दे कि रोजाना एक बस अयोध्या के लिए नोएडा से रवाना होगी।

ये होगा Bus Service का समय

Ayodhya Bus Service

मोरना डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बताया कि बस सुबह नौ बजे से चलेगी। उन्होंने कहा कि डीपो में अयोध्या नगरी (Ayodhya Bus Service) जाने के लिए पर्याप्त संख्या में बस उपलब्ध हैं लेकिन यात्री ज्यादा नहीं होने के कारण शुरुआत में केवल एक बस का परिचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

ट्रेन और हवाई सेवा की भी शुरुआत

Ayodhya Bus Service
Ayodhya Bus Service

बता दें की 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। जिसके बाद से अयोध्या नगरी में श्रद्धालुओं की लगातार संख्या बढ़ गई। जिसको लेकर हाल ही में हवाई सेवा की शुरुआत की गयी थी। इसके अलावा स्पेशल ट्रेन की भी शुरुआत की गयी थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Beauty Roy

View all posts

Advertisement
×