टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Ayodhya Deepotsav 2024: अयोध्या दीपोत्सव पर 25 लाख दीयों से सजी रामनगरी, एक साथ बनाए दो विश्व रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बुधवार को भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान 25 लाख 12 हजार 585 दीप जलाकर नया रेकॉर्ड कायम किया गया।

08:38 AM Oct 30, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बुधवार को भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान 25 लाख 12 हजार 585 दीप जलाकर नया रेकॉर्ड कायम किया गया।

Ayodhya Deepotsav 2024: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बुधवार को भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान 25 लाख 12 हजार 585 दीप जलाकर नया रेकॉर्ड कायम किया गया। इसके अलावा 1121 लोगों ने एक साथ आरती में हिस्सा लेकर दूसरा रेकॉर्ड भी कायम किया गया। दीपोत्सव के लिए 6 बजकर पांच मिनट पर दीप जलाने का समय निर्धारित किया गया था। मंच से आदेश होने के बाद स्वयंसेवकों ने निर्धारित 25 मिनट के समयांतराल में 28 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर दिए। इसके बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स की तरफ से दीयों की गिनती की गई। घाट संख्या 1 से 55 तक जले दीयों की संख्या ड्रोन से 28 लाख से ज्यादा गिनी गई। इसके बाद गिनीज बुक की ओर से योगी आदित्यनाथ को वर्ल्ड रेकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा गया।

Advertisement

अयोध्या में 25 लाख से ज्यादा दीपक जलाए गए

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी श्री अयोध्या धाम में आज 25 लाख से अधिक स्वर्णिम दीपों ने पुनः त्रेतायुगीन अयोध्या को जीवंत कर दिया। प्रभु श्री रामलला के अपने भव्य मंदिर में पुनः विराजमान होने के उपरांत आयोजित इस प्रथम दीपोत्सव पर भक्तवत्सल, करूणानिधान से प्रार्थना है कि दिव्य एवं भव्य दीपोत्सव के इस अलौकिक प्रकाश से संपूर्ण जगत आलोकित हो। सभी के जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि का संचार हो। जय जय श्री राम!

राम मंदिर के बाद अपना दीपोत्सव

500 वर्षों के उपरांत हम सबके आराध्य प्रभु श्री रामलला के अपने भव्य मंदिर में पुनः विराजमान होने के पश्चात यह प्रथम दीपोत्सव है। अद्भुत-अलौकिक आभा से दीप्त श्री अयोध्या धाम का यह दिव्य-भव्य स्वरूप हम सभी को त्रेतायुग की अनुभूति करा रहा है। आज अयोध्या हर्षित है, संपूर्ण भारत गर्वित है। ‘दीपोत्सव 2024’ में सहभागी सभी रामभक्तों को हार्दिक बधाई एवं उनका अभिनंदन! जय जय श्री राम!

योगी सरकार की अनूठी पहल

रामलला की मौजूदगी में पहले दीपोत्सव पर इस बार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अनूठी पहल की है। पहली बार 1,121 वेदाचार्यों ने एक साथ सरयू मैया की आरती की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम अविरल सरयू तीरे बने घाट पर मैया की आरती की। 1,121 वेदाचार्य एक ही रंग के परिधान में एक स्वर में सरयू मैया की आरती करते रहे। इसमें एक तरफ जहां आध्यात्मिकता का रंग था, वहीं दूसरी तरफ यह अनूठा आयोजन जनमानस में योगी सरकार की छवि को और निखार रहा था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसकी घोषणा भी की।

योगी ने दिया संबोधन

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को भव्य दीपोत्सव समारोह से पहले अयोध्या पहुंचे। श्री राम, सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया। नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद राम नगरी में पहली बार दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री राम के सीता और लक्ष्मण हनुमान और अन्य लोगों के साथ ‘पुष्पक विमान’ (हेलीकॉप्टर) से अयोध्या पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने उनका स्वागत किया। भगवान राम के रथ को मुख्यमंत्री और अन्य लोगों ने राम दरबार स्थल तक खींचकर पहुंचाया। आदित्यनाथ ने बाद में उनकी आरती उतारी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article