W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ayodhya: महंगा हुआ राम की नगरी जाने वाली फ्लाइट्स का किराया, जानिए दिल्ली-मुंबई वालों का कितना होगा खर्च

11:41 AM Jan 13, 2024 IST | Yogita Tyagi
ayodhya  महंगा हुआ राम की नगरी जाने वाली फ्लाइट्स का किराया  जानिए दिल्ली मुंबई वालों का कितना होगा खर्च
Advertisement

Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की धूम न सिर्फ उत्तर प्रदेश राम की नगरी में है बल्कि इसको लेकर पूरे देश और यहाँ तक की विदेशों में भी जश्न का माहौल बना हुआ है। अयोध्या जाने वाले लोगों में भी भारी इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है। आने-जाने के लिए सरकार ने अयोध्या में एयरपोर्ट भी बनवा दिया है एयरप्लेन के साथ ही लोग ट्रेनों से भी ख़ुशी- ख़ुशी सफर कर रहे हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि अयोध्या जाने के लिए देश भर के लोगों में क्रेज बढ़ा हुआ है जिसकी वजह से राम नगरी अयोध्या का किराया बहुत बढ़ गया है इसका आपकी जेब पर भारी असर पड़ सकता है। अयोध्या जाने वाली फ्लाइट्स का किराया बहुत महंगा हो गया है। उत्तर प्रदेश से भी ज्यादा दिल्ली और मुंबई के लोग अयोध्या जाने के लिए बेचैन हैं जिस वजह से दिल्ली और मुंबई से भगवान राम के दर्शन करने के लिए आपको अपनी जेब खाली करनी पड़ेगी।

  • अयोध्या जाने के लिए देश भर के लोगों में क्रेज बढ़ा हुआ है
  • राम नगरी अयोध्या का किराया बहुत बढ़ गया है
  • तो इस दिन मुंबई से अयोध्या की फ्लाइट का किराया 20,699 रहेगा
  • दिल्ली वालों को फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए 15,193 रुपए देने होंगे

कितना रहेगा किराया

किराया सुनकर आपके कानों को विश्वास होना मुश्किल होगा। दरअसल यदि आप मुंबई में रहते हैं और 19 जनवरी को अयोध्या जाना चाहते हैं तो इस दिन मुंबई से अयोध्या की फ्लाइट का किराया 20,699 रहेगा। लेकिन यदि आप इसी दिन मुंबई से लखनऊ की फ्लाइट का टिकट बुक करते हैं तो इसके लिए आपको मात्र 4308 रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा मुंबई से वाराणसी के लिए 5363 रुपए किराया होगा और मुंबई से प्रयागराज के लिए आपको 5323 रुपए चुकाने होंगे।

अब आप जान चुके होंगे की अयोध्या और बाकि शहरों के बीच फ्लाइट्स के किराये में कितना अंतर है। अब यदि हम बात दिल्ली वाले यात्रियों की करें तो 19 जनवरी के दिन यदि दिल्ली वाले अयोध्या जाने चाहते हैं तो उन्हें फ्लाइट का टिकट बुक करने के लिए 15,193 रुपए देने होंगे। दूसरी और बेंगलुरु से दिल्ली का किराया सिर्फ 6913 रुपए है। इसके अलावा दिल्ली से यदि आप मुंबई जाना चाहते हैं तो आपको 5092 रुपए चुकाने होंगे।

प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अयोध्या में नो एंट्री

जनवरी 22 को प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अयोध्या में आम लोगों के जाने पर प्रतिबन्ध रहेगा। इस दिन सिर्फ वही लोग जा सकते हैं जिन पर प्राण प्रतिष्ठा का इनविटेशन कार्ड है। और यह इनविटेशन सभी बड़ी-बड़ी हस्तियों को दिया गया है। प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन प्रधानमंत्री मोदी भी अयोध्या में रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आम लोगों से प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन लोगों से अयोध्या न आने का अनुरोध कर चुके हैं और उस दिन दिवाली मनाने को भी लोगों अनुरोध कर चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×