Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ढाई फीट के अजीम अंसारी की ख्वाहिश पूरी, 3 फीट की बुशरा के साथ रचाई शादी

उत्तर प्रदेश शामली के रहने वाले ढाई फीट के अजीम अंसारी की शादी रचाने की ख्वाहिश पूरी हो गई है। अजीम अंसारी का बुधवार को हापुड़ की रहने वाली 3 फीट की बुशरा से धूम-धाम के साथ निकाह हुआ।

12:40 PM Nov 03, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश शामली के रहने वाले ढाई फीट के अजीम अंसारी की शादी रचाने की ख्वाहिश पूरी हो गई है। अजीम अंसारी का बुधवार को हापुड़ की रहने वाली 3 फीट की बुशरा से धूम-धाम के साथ निकाह हुआ।

उत्तर प्रदेश शामली के रहने वाले ढाई फीट के अजीम अंसारी की शादी रचाने की ख्वाहिश पूरी हो गई है। अजीम अंसारी का बुधवार को हापुड़ की रहने वाली 3 फीट की बुशरा से धूम-धाम के साथ निकाह हुआ। अजीम अपनी शादी की ख्वाहिश को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आये थे।
Advertisement
अजीम और बुशरा की शादी में  करीबी रिश्तेदार और आस-पास के लोग मौजूद रहे। ढाई फीट के आजमी को दूल्हे के रूप में देखने के लिए इलाके में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस अनोखी शादी के फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। हाल ही में आजमी के लिए दुल्हन की तलाश हापुड़ में जाकर पूरी हुई थी।
दुल्हन की खोज के लिए PM से लेकर सलमान तक लगाई गुहार
अपनी शादी के लिए आजमी पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और इलाके के एसएचओ तक से गुहार लगा चुके थे। इसका वीडियो सामने आने के बाद अजीम अंसारी सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो गए थे। और उनके लिए देशभर से रिश्तों की लाइन लग गई थी।
पिता की गोद में घर से बारात लेकर निकले अजीम के कहते पर निकाह की खुशी साफ़ दिखाई दे रही थी। इस दौरान अजीम ने परिवार और आस-पास के लोगों से कहा कि आज मैं अपनी बेगम को लेने जा रहा हूं, अल्लाह ने मेरी सुन ली है। शेरवानी पहनकर वो झूमते हुए कार में बैठे।
पलभर के लिए भी बेगम से नजरें नहीं हटा पाए अजीम 
अजीम और बुशरा के निकाह की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में अजीम की नजरें अपनी बेगम से पलभर के लिए भी नहीं हट रही हैं। अजीम ने क्रीम कलर की शेरवानी और साफा पहना हुआ था। वहीं, बुशरा लाल रंग के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही थीं।
Advertisement
Next Article