Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नहीं रहा बी प्राक और मीरा बच्चन का न्यू बॉर्न बेबी, जन्म के कुछ देर बाद तोडा दम, सदमे मे परिवार

सिंगर बी प्राक के घर खुशियों का इंतज़ार था। बी प्राक की बीवी मीरा बच्चन उनके दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली थी। लेकिन इनकी खुशियों कुछ ही देर में मातम में बदल गयी। अब खुद बी प्राक ने सोशल मीडिया पर एक दुखद खबर की जानकारी दी है।

12:40 PM Jun 16, 2022 IST | Desk Team

सिंगर बी प्राक के घर खुशियों का इंतज़ार था। बी प्राक की बीवी मीरा बच्चन उनके दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली थी। लेकिन इनकी खुशियों कुछ ही देर में मातम में बदल गयी। अब खुद बी प्राक ने सोशल मीडिया पर एक दुखद खबर की जानकारी दी है।

सिंगर बी प्राक के घर खुशियों का इंतज़ार था। बी प्राक की बीवी मीरा बच्चन उनके दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली थी। महीने से दोनों को इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार रहा। आपको बता दे वो दिन आ ही गया लेकिन इनकी खुशियों कुछ ही देर में मातम में बदल गयी। अब खुद बी प्राक ने सोशल मीडिया पर एक दुखद खबर की जानकारी दी है। 
Advertisement
उनके दूसरे बच्चे की जन्म के तुरंत बाद मौत हो गई। बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने फैन्स से उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखने के लिए कहा है। बी प्राक ने कहा कि किसी भी माता-पिता के लिए इससे ज्यादा दर्दभरा कुछ नहीं हो सकता। उनके इस पोस्ट पर कई हस्तियों ने दुख व्यक्त किया।
बी प्राक ने जो नोट शेयर किया है उसमें लिखा है, ‘बोहोत गहरे दर्द के साथ हमें यह बताना पड़ रहा है कि जन्म के समय हमारे न्यू बॉर्न बेबी का निधन हो गया है। माता-पिता के रूप में हम जिस वक्त से गुजर रहे हैं वह सबसे दर्दनाक है।’

सिंगर ने लिखा, ‘हम सभी डॉक्टर्स और स्टाफ के प्रयासों के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हम इस दुख से टूट गए हैं। हम आप सभी से गुज़ारिश करते हैं कि कृपया इस वक्त हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखें। आपके मीरा और बी प्राक।’

बता दें कि बी प्राक और मीरा ने इसी साल अप्रैल में बताया था कि वो दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। वही, अब सिंगर ने 15 जून 2022 को अपने इंस्टाग्राम पर नोट लिख कर अपने नवजात बच्चे को खोने का दर्द बयां किया। उनकी शादी 4 अप्रैल 2019 को हुई है। बी प्राक के पहले बच्चे का जन्म 2020 में हुआ था।
Advertisement
Next Article