W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आठ फेरे लेकर पहलवान विवेक संग शादी के बंधन में बंधीं बबीता फोगाट

रविवार देर शाम दंगल गर्ल बबीता फोगाट आठ फेरे लेकर भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों ने सात फेरों की बजाय आठ फेरे लेकर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया।

06:09 PM Dec 01, 2019 IST | Shera Rajput

बलाली गांव में बड़े ही साधारण तरीके से संपन्न हुए इस शादी समारोह में परिवार के अलावा कई विदेशी पहलवान भी मौजूद रहे। शादी समारोह को लेकर दोनों ही परिवारों में पिछले एक सप्ताह से तैयारियां जोरों पर थीं।
Advertisement
रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे बारात बलाली पहुंची जहां बबीता के परिवार के लोगों ने दूल्हे विवेक और शादी में आए मेहमानों के लिए खास तौर पर हरियाणवी देसी खाना तैयार कराया गया जिसमें देशी घी का हलवा, सरसों का साग, खीर-चूरमा, बाजरा रोटी, चटनी सहित सभी व्यंजन थे। शादी बिना दान-दहेज और साधारण रीति-रिवाज तथा तमाम हिंदू रस्मों के साथ संपन्न हुई।
परिजनों ने बताया कि बढिय़ा तरीके से संपन्न हुई इस शादी को लेकर दोनों ही परिवार बहुत खुश हैं।
रविवार को हुई शादी में सिर्फ 21 बाराती ही आए और साधारण तरीके से शादी का कार्यक्रम हुआ। दो दिसंबर यानी सोमवार को दोनों पक्षों की ओर से दिल्ली में एक कार्यक्रम रखा गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों के आलवा मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अनेक नेताओं, देशी और विदेशी पहलवानों के आने की उम्मीद है। खुद बबीता और विवेक सुहाग ने तमाम बड़़ी हस्तियों से मिलकर उन्हें न्योता दिया था।
बबीता की करीब पांच साल से दिल्ली के नजफगढ़ के विवेक सुहाग से दोस्ती थी। दोनों की मुलाकात दिल्ली ताज होटल में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इसी दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदली। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने परिवार से रिश्ते को लेकर बात की और शादी करने की इच्छा जताई। इसी साल दो जून को दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी।
चरखी दादरी जिले के गांव बलाली निवासी बबीता फोगाट और विवेक झज्जर जिले के गांव मातनहेल के मूल निवासी हैं। विवेक अब दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहे हैं। भारत केसरी खिताब जीत चुके पहलवान विवेक फिलहाल भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×