टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दुबई मॉल में दिखा दुर्लभ दृश्य, एक्वेरियम में शार्क ने बच्चे को दिया जन्म, देखिए वीडियो

11:00 AM Jul 31, 2024 IST | Simran Sachdeva

Baby Shark born: सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो जाते हैं। लेकिन अब जो वीडियो वायरल (Baby Shark born) हो रही है वो एक दुर्लभ नजारा है, जिसे दुबई मॉल में घूमने आए लोगों ने भी देखा। इस वीडियो को दुबई एक्वेरियम बाय एमार ने इंस्टाग्राम पर साझा किया। जिसके कैप्शन में लिखा गया कि, "आज सुबह हमारे एक्वेरियम में एक बेबी शार्क को जन्म लेते हुए देखना जादुई पल था।" इस नजारे को देख लोग भी हैरान रह गए।

Advertisement

घूमने आए लोगों ने देखा ये नजारा

Courtesy: @dubaiaquarium

वायरल वीडियो (Baby Shark born) में देखा जा सकता है कि एक्वेरियम के अंदर एक शार्क तैरते हुए अपने बच्चे को जन्म देती है। एक पल के लिए तो वो शार्क मछली रूक जाती है और फिर बेबी शार्क एक्वेरियम के अंदर सरकते हुए नजर आ रहा है। फिर वो बेबी शार्क सतह पर आता है और शरीर एक्टिव होने के बाद तैरते हुए ऊपर चला जाता है। इस वीडियो में आपको एक छोटा बच्चा भी नजर आ रहा है जो इस पूरी प्रक्रिया अपनी आंखों से देख रहा है। इस नजारे को वहां घूमने आए लोगों ने तो देखा ही, बल्कि इसे कैमरे में रिकॉर्ड भी कर लिया। जिसकी वीडियो अब तेजी से वायरल हो रही है।



वीडियो पर लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही इस वीडियो (Baby Shark born) पर कई लोगों ने कमेंट भी किए। जहां एक यूजर ने लिखा- “यह देखना बहुत अच्छा लगा।” किसी ने लिखा, “Wow! यह कितना सुंदर है।” जबकि एक यूजर ने लिखा- कल ही हम एक्वेरियम घूमने दुबई मॉल गए थे। तब तक बच्चा मां के पेट में ही था। आज उसका जन्म होना कितना चमत्कारी लग रहा है।"

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article