Bacchon Ki Immunity Kaise बढ़ाएं? जानें देशी नुस्खे
Bacchon Ki Immunity: आजकल बच्चों की सेहत को लेकर माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता यही है कि बच्चे बार-बार बीमार क्यों पड़ते हैं। बदलता मौसम, प्रदूषण और अनहेल्दी खानपान उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी Immunity को कमजोर कर देता है। कई बार समय से पहले जन्म लेना या बचपन में मां का दूध न पीना भी इसका कारण बन सकता है।
हालांकि बाजार में Immunity बढ़ाने वाले कई सप्लीमेंट्स मिलते हैं, लेकिन हमारे देश में सालों से चले आ रहे देसी नुस्खे कहीं ज्यादा सुरक्षित और असरदार होते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही घरेलू उपाय जो बच्चों की इम्युनिटी को प्राकृतिक तरीके से मजबूत बना सकते हैं।
ऐसे में बढ़ाएं Bacchon Ki Immunity
1. हल्दी वाला दूध
रात को सोने से पहले हल्दी मिलाकर गुनगुना दूध पीने से बच्चों की Immunity मजबूत होती है। हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को अंदर से साफ करते हैं और बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं।
2. आंवला और शहद
आंवला विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है और यह Immunity क्षमता बढ़ाता है। रोज सुबह खाली पेट आंवले के रस में थोड़ा शहद मिलाकर बच्चों को देने से उनका पाचन भी सुधरता है और बीमारियों से लड़ने की ताकत भी बढ़ती है।
3. तुलसी और अदरक की चाय
तुलसी और अदरक दोनों ही शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से बचाते हैं। बच्चों को हल्की मात्रा में इनसे बनी गुनगुनी हर्बल चाय दी जा सकती है। इसमें चीनी की जगह थोड़ा शहद मिलाना अच्छा होता है। ध्यान रखें कि चाय ज्यादा गर्म न हो।
4. छुहारे और खजूर
सर्दियों में बच्चों को ताकत देने के लिए छुहारे और खजूर बहुत फायदेमंद होते हैं। इन्हें दूध में उबालकर देने से बच्चों को ऊर्जा मिलती है और वे सर्दी-जुकाम से भी बचे रहते हैं।
5. च्यवनप्राश का सेवन
च्यवनप्राश में कई तरह की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां होती हैं जो शरीर की Immunity बढ़ाती हैं। सुबह एक छोटा चम्मच च्यवनप्राश देना बच्चों के लिए लाभकारी होता है। यह खून साफ करता है और सांस से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करता है।
6. संतुलित आहार और नींद जरूरी
घरेलू नुस्खों के साथ-साथ बच्चों को संतुलित आहार देना और भरपूर नींद दिलाना भी जरूरी है। उनके खाने में फल, हरी सब्जियां, दालें, अनाज और दूध जैसी चीजें शामिल होनी चाहिए। साथ ही, बच्चों को रोजाना 9 से 10 घंटे की नींद जरूर मिलनी चाहिए।