टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयी बुरी खबर, यह स्टार खिलाड़ी ‘चोटिल होने के कारण हुआ टीम से बाहर'

NULL

03:02 PM Apr 30, 2018 IST | Desk Team

NULL

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का 27वां मैच खेला गया जिसमें मुंबई ने चेन्नई को करारी हार दे दी। मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त प्रदर्शन करके चेन्नई सुपर किंग्स से उद्घाटन मैच का बदला चुटा कर लिया। मुंबई ने चेन्नई से यह मैैच 8 विकेट से जीत लिया।

Advertisement

चेन्नई को मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद अब एक ओर बहुत बुरी खबर मिल गई है। आपको बता दें कि टीम के युवा तेज गेंदबाज दीपक चहर को हेमस्ट्रिंग की वजह से लगभग 2 हफ्तों के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। इस बात के बारे में खुद चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद कहा था।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पुणे में खेले गए मैच के दौरान जब दीपक चहर गेंदबाजी कर रहे थे तब दीपक चहर ने उसी समय ही हेमस्ट्रिंग की शिकायत की थी। जैसे ही दीपक ने इस बात की शिकायत की वैैसे ही इन्होंने मैदान से बाहर जाने का फैसला कर लिया। दीपक हालांकि मैच खत्म होने के बाद वापस मैदान पर नहीं लौटे थे।

मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद चेन्नर्ई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दीपक चहर को मैच के दौरान हेमस्ट्रिंग की समस्या आयी थी। ऐसे में उन्होंने इस समस्या के चलते बाहर बैठना उचित समझा,जो कि एक अच्छा फैसला था। इसके कारण वे आगे के करीब दो हफ्तो तक बाहर रहेंगे।

दीपक चहर ने आईपीएल 2018 में 7 मैचो मे भाग लिया है और इन्होने शानदार गेंदबाजी करवाई है।इन्होने 23.17 की औसत से 6 विकेट हासिल किए है। कल खेले गए मैच की बात करे तो पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए।

अंबाती रायडू ने 35 गेंदो का सामना करते हुए 46 रन बनाए ।इनकी इस पारी मे 2 चौके और 4 छक्के शामिल थे।सुरेश रैना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदो पर 75 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।इनकी इस तूफानी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी धीमी हुई थी।मुंबई इंडियंस ने पहले 10 ओवर मे 1 विकेट खोकर महज 71 रन बनाए थे।इसके बाद रोहित शर्मा और लेविस ने अगले 5 ओवरो मे स्कोर मे 52 रन की ओर बढ़ोतरी की।15 ओवर मे स्कोर पहुंच गया था 1 विकेट के नुकसान पर 123 रन।

ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मुंबई इंडियंस वनडे मैच खेलने आई है ।परंतु अंत मे हमारा यह सोचना गलत हुआ क्योँकि मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से यह मैच जीता।सूर्यकुमार यादव ने 44, लेविस ने 47, रोहित शर्मा ने नाबाद 56 रन और हार्दिक पंड्या ने नाबाद 16 रन का योगदान दिया।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार

Advertisement
Next Article