टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

IPL-13: डिविलियर्स-फिंच का तूफानी अर्धशतक, बेंगलोर ने मुंबई को दिया 202 रनों का लक्ष्य

डिविलियर्स ने चार चौके और चार छक्के लगाए। पडिकल ने 40 गेंदों पर 54 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। फिंच ने 35 गेंदों पर 52 रन बनाए। अपनी पारी में फिंच ने सात चौके और एक छक्का मारा। मुंबई की तरफ से ट्रेंट बाउल्ट ने दो विकेट लिए।

09:30 PM Sep 28, 2020 IST | Desk Team

डिविलियर्स ने चार चौके और चार छक्के लगाए। पडिकल ने 40 गेंदों पर 54 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। फिंच ने 35 गेंदों पर 52 रन बनाए। अपनी पारी में फिंच ने सात चौके और एक छक्का मारा। मुंबई की तरफ से ट्रेंट बाउल्ट ने दो विकेट लिए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सोमवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 201 रन बनाए हैं।
बेंगलोर के लिए एबी डिविलियर्स, एरॉन फिंच और देवदत्त पडिकल ने अर्धशतक जमाए। डिविलियर्स ने 24 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए। डिविलियर्स ने चार चौके और चार छक्के लगाए। पडिकल ने 40 गेंदों पर 54 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। फिंच ने 35 गेंदों पर 52 रन बनाए। अपनी पारी में फिंच ने सात चौके और एक छक्का मारा। मुंबई की तरफ से ट्रेंट बाउल्ट ने दो विकेट लिए।
मुंबई इंडियंस ने इंडियन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर ने इस सीजन में अब तक दो मैच खेले है, जिसमें एक में उसे जीत और एक में हार मिली है। वहीं, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने भी अब तक दो मैच खेले हैं।  चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार मिली थी जबकि दूसरे मैच में उसने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। 
मुंबई इंडियंस का आईपीएल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 16-9 का रिकॉर्ड है। मुंबई इंडियंस ने 2016 के बाद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पिछले आठ मुकाबलों में से सात मुकाबले जीते हैं। 
Advertisement
Advertisement
Next Article