W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बैंक डकैती : दिन-दिहाड़े बंदूक की नोंक पर बैंक से लाखों की नकदी लूटकर फरार हुए डकैत

सीमावर्ती शहर अमृतसर के जंडियाला स्थित अडडा टांगरा के नजदीक गांव छझलवंडी में आधा दर्जन के करीब लुटेरों द्वारा सरेआम बंदूक की नोंक पर पंजाब एंड सिंध बैंक से 7 लाख 83 हजार रूपए की नकदी लूट लिए जाने की खबर मिली है।

02:38 PM Dec 07, 2019 IST | Shera Rajput

सीमावर्ती शहर अमृतसर के जंडियाला स्थित अडडा टांगरा के नजदीक गांव छझलवंडी में आधा दर्जन के करीब लुटेरों द्वारा सरेआम बंदूक की नोंक पर पंजाब एंड सिंध बैंक से 7 लाख 83 हजार रूपए की नकदी लूट लिए जाने की खबर मिली है।

बैंक डकैती   दिन दिहाड़े बंदूक की नोंक पर बैंक से लाखों की नकदी लूटकर फरार हुए डकैत
Advertisement
लुधियाना- अमृतसर : सीमावर्ती शहर अमृतसर के जंडियाला स्थित अडडा टांगरा के नजदीक गांव छझलवंडी में आधा दर्जन के करीब लुटेरों द्वारा सरेआम बंदूक की नोंक पर पंजाब एंड सिंध बैंक से 7 लाख 83 हजार रूपए की नकदी लूट लिए जाने की खबर मिली है। इस कार्यवाही में 5-6 हथियाबंद लुटेरों ने धावा बोला।
Advertisement
Advertisement
इससे पहले कि बैंक स्टाफ कुछ समझ पाता लुटेरों ने मैनेजर पर पिस्तौल तान दी और इसके बाद वहां पड़ी नकदी जमा करने लगे। फरार होते समय लुटेरे सीसीटीवी से जुड़ी डीवीआर भी साथ ले गए।
Advertisement
बैंक अधिकारी आर पी एस संधू ने बताया कि करीब 1 बजे के करीब लुटेरों ने गेट के अंदर दाखिल होते ही डयूटी पर तैनात संतरी से उसकी बंदूक छीनी और फिर बैंक मैनेजर के कमरे में जाकर हवाई फायर करते हुए समस्त घटना को अंजाम दिया।
पुलिस स्टेशन खलचिया के पुलिस अधिकारी परमजीत सिंह विरदी ने पत्रकारों को जानकारी देते बताया कि आज दोपहर के वक्त सफेद रंग की ब्रेजा कार में लुटेरे बैंक के अंदर दाखिल हुए और बैंक मुलाजिम को एक तरफ इकटठा करके बैंक में पड़ी लाखों की नकदी लेकर फरार हुए है।
इस दौरान उक्त लुटेरों ने किसी को भी जानी नुकसान नहीं पहुंचाया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा लुटेरों को गिरफतार करने के लिए अगली कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
– सुनीलराय कामरेड 
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×