टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बैंकिंग, सरकारी संस्थानों पर हुए सबसे अधिक साइबर हमले

साइबर अपराधियों ने वित्त वर्ष 2018-19 में भारत में सबसे अधिक बैंकिंग, वित्तीय, सरकारी एवं महत्वपूर्ण संस्थाओं को निशाना बनाया।

07:41 AM Aug 19, 2019 IST | Desk Team

साइबर अपराधियों ने वित्त वर्ष 2018-19 में भारत में सबसे अधिक बैंकिंग, वित्तीय, सरकारी एवं महत्वपूर्ण संस्थाओं को निशाना बनाया।

नई दिल्ली : साइबर अपराधियों ने वित्त वर्ष 2018-19 में भारत में सबसे अधिक बैंकिंग, वित्तीय, सरकारी एवं महत्वपूर्ण संस्थाओं को निशाना बनाया। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सिस्को की एक रपट में यह कहा गया है। सिस्को इंडिया और सार्क के निदेशक (सुरक्षा कारोबार) विशक रमण ने कहा, ‘हैकरों की गतिविधियां लगातार जारी हैं। उनके अभियान बहुत लक्षित हैं। हमने पाया है कि बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र पर सबसे अधिक (20.1 प्रतिशत), सरकार (19.6 प्रतिशत) और महत्वपूर्ण संस्थानों (15.1%) को सबसे अधिक साइबर हमले झेलने पड़े हैं।’ 
उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी रक्षा, सूचना-प्रौद्योगिकी, दूरसंचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर भी हमले तेज कर रहे हैं। रिटेल, आतिथ्य सेवा, एंटरटेनमेंट और ई-वाणिज्य जैसे क्षेत्रों पर पीओएस मालवेयर के जरिए हमले किये जा रहे हैं। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों, परिवहन के साथ-साथ बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्रों पर रैंसमवेयर से निशाना बनाया जा रहा है।
Advertisement
Advertisement
Next Article