टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हरियाणा में उपमंडल स्तर पर खुलेंगे बार ई-पुस्तकालय

NULL

07:54 PM Feb 26, 2018 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने उपमंडल स्तर पर संचालित 33 बार एसोसिएशनों में ई-पुस्तकालय खोलने का निर्णय लिया है ताकि अधिवक्ताओं को नए कानूनों और फैसलों के बारे में आसानी से जानकारी हासिल हो सके। एक सरकारी प्रवक्ता आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्बंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है जिसके तहत प्रत्येक ऐसे ई-पुस्तकालय के लिए दो लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।

Advertisement

 प्रवक्ता के अनुसार ये ई-पुस्तकालय नारायणगढ़, लोहारू, सिवानी, तोशाम, टोहाना, रतिया, पटौदी, सोहना, हांसी, नरवाना, सफीदों, बहादुरगढ़, असंध, इंद्री, पिहोवा, शाहाबाद, गुलहा, फिरोजपुर झिरका, महेंद्रगढ़, कनीना, समालखा, कालका, हथीन, होडल, महम, कोसली, बावल, डबवाली, ऐलानाबाद, गोहाना, गन्नौर, खरखौदा और बिलासपुर में खोले जाएंगे।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Advertisement
Next Article