Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

परफ्यूम लेने से पहले जानें आखिर क्या होता है EDP, EDT और EDC?

EDP, EDT, EDC: परफ्यूम के प्रकार और उनके फायदे

08:48 AM Apr 23, 2025 IST | Shweta Rajput

EDP, EDT, EDC: परफ्यूम के प्रकार और उनके फायदे

Advertisement

जब भी लोग परफ्यूम खरीदने जाते हैं तो वह इस बात खास ख्याल रखते हैं कि वह परफ्यूम उनके बजट में हो और उसकी खुशबू ज्यादा से ज्यादा देर तक रहे

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर परफ्यूम में EDP, EDT, EDC जैसे टर्म होते हैं, जो बताते हैं कि आपका परफ्यूम कैसा है। आइए जानते हैं क्या हैं ये टर्म

Health: सोने से पहले सरसों के तेल से मसाज करें, पाएं सुकून की नींद

परफ्यूम में EDP, EDT, और EDC का मतलब होता है कि परफ्यूम की सुगंध की तीव्रता कितनी है और वह कितने समय तक टिकता है

परफ्यूम में EDP (Eau de Parfum) का मतलब होता है कि इसमें 15-20% तक खुशबूदार तेल का इस्तेमाल किया गया है जो 5-8 घंटे तक टिकता है

EDP परफ्यूम की खुशबू लंबे समय कर रहती है और यह पार्टी, डेट या ठंडी शाम के लिए यह एकदम बढ़िया विकल्प है

परफ्यूम में EDT (Eau de Toilette) भीनी-भीनी सुगंध वाला होता है, जिसमें 5-15% खुशबूदार तेल होता है और 3-4 घंटे तक टिकता है। यह परफ्यूम ऑफिस, कॉलेज या गर्मी के दिनों के लिए बढ़िया विकल्प है

परफ्यूम में ETC (Eau de Cologne) सबसे कम हल्का खुशबूदार वाला परफ्यूम होता है। इसमें 2-5% तक खुशबूदार तेल का उपयोग किया जाता है। यह परफ्यूम 2 घंटे तक टिकता है

ETC परफ्यूम आपको दिनभर फ्रेश फील कराएगा लेकिन खुशबू जल्दी उड़ जाती है। यह कम समय तक ही टीक पाता है। लेकिन यह गर्मियों में परफ्यूम फ्रेश महसूस करने के लिए बेस्ट विकल्प है

Advertisement
Next Article