विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मणिपुर इकाई के उपाध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा
कांग्रेस की मणिपुर इकाई के उपाध्यक्ष केएच रतनकुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।
01:04 AM Jan 17, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
कांग्रेस की मणिपुर इकाई के उपाध्यक्ष केएच रतनकुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।
Advertisement
पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से नहीं दिया इस्तीफा
नेता ने बताया कि इस्तीफा पत्र के अनुसार, उन्होंने पद छोड़ दिया लेकिन पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है।
कांग्रेस की राज्य इकाई के एक अन्य उपाध्यक्ष चल्टोनलियन एमो नौ जनवरी को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये थे।
Advertisement
पूर्व शिक्षा मंत्री सिंह ने 2017 में मायांग इंफाल निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
पिछले चुनाव में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुने गए पार्टी के 28 नेताओं में से 16 ने पार्टी छोड़ दी है।
राज्य में दो चरणों में विधानसभा चुनाव 27 फरवरी और तीन मार्च को होगा।
Advertisement