टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

केस की सुनवाई के लिए अदालत पहुंचे स्टोक्स

स्टोक्स के अलावा आरोपी रेयान अली और रेयान हेल ने सभी तरह के आरोपों से इनकार किया है। स्टोक्स जब यहां क्राउन अदालत में पहुंचे तो मीडिया भी वहां मौजूद था।

11:44 AM Aug 07, 2018 IST | Desk Team

स्टोक्स के अलावा आरोपी रेयान अली और रेयान हेल ने सभी तरह के आरोपों से इनकार किया है। स्टोक्स जब यहां क्राउन अदालत में पहुंचे तो मीडिया भी वहां मौजूद था।

ब्रिस्टल : इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन स्टोक्स अदालत पहुंचे जहां झगड़े से जुड़े उनके मामले की सुनवाई होगी। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पिछले साल 25 सितंबर को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के कुछ घंटों बाद आलराउंडर स्टोक्स और दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ झगड़ा करने का आरोप लगाया गया था। स्टोक्स के अलावा इस मामले के आरोपी रेयान अली और रेयान हेल ने सभी तरह के आरोपों से इनकार किया है। स्टोक्स जब यहां क्राउन अदालत में पहुंचे तो मीडिया भी वहां मौजूद था।

Advertisement

हाथापाई मामले में बेन स्टोक्स दोषी करार दिये गये

इस क्रिकेटर पर आरोप है कि उसने ऐसा काम किया जिससे किसी व्यक्ति को अपनी निजी सुरक्षा को लेकर डर लगे। आरोप है कि इस घटना के दौरान 27 साल के एक व्यक्ति की आंख में चोट लगी थी। इस दौरान इंग्लैंड के क्रिकेट एलेक्स हेल्स भी मौजूद थे। अदालत संख्या एक में यह सुनवाई पांच से सात दिन चल सकती है। स्टोक्स के अलावा दो अन्य व्यक्ति इस मामले में जमानत पर चल रहे हैं।

Advertisement
Next Article